16 सितंबर को भोपाल में होगा खेल अलंकरण समारोह, खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगे सीएम शिवराज

Updated on 15-09-2023 12:33 PM

भोपाल। प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 16 सितम्बर को दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को राजधानी में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2021-22 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इन प्रतिभाओं को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और मेस्कट को भी लांच करेंगे। साथ ही वे खेलो इंडिया स्माल सेंटर्स का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में टीटी नगर स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे खेल अंलकरण समारोह का आयोजन होगा।


ये होंगे पुरस्कार से सम्मानित (वर्ष 2021 के लिए)

 

  एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास, सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल।

 

  विक्रम पुरस्कार - आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेई योगा इंदौर, भगवान सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना।

 

 

विश्वामित्र पुरस्कार - परितोष शर्मा कराते ग्वालियर, विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन।

 

 स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार - मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन।

 

 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट।

 

 वर्ष-2022 के लिए ये होंगे पुरस्कृत

  

एकलव्य पुरस्कार- आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक उज्जैन, पलक शर्मा तैराकी इंदौर, आशी चौकसे शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर, सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इन्द्रजीत नागर मल्लखम्ब उज्जैन।

  

विक्रम पुरस्कार - आदित्य दुबे साफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा क्याकिंग-केनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वुशु अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस दिव्यांग ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखम्ब उज्जैन।

 

 विश्वामित्र पुरस्कार - रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल।

 

 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- अनिल धूपर टेनिस इंदौर।

 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.