स्‍पॉट बुकिंग भरोसे 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, जानिए पहले दिन कितनी होगी कमाई

Updated on 09-02-2024 01:51 PM
वैलेंटाइन वीक में शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शुक्रवार, 9 फरवरी को रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों के मॉर्निंग शोज में 8-10% की ऑडियंस ऑक्‍यपेंसी देखी गई है। अमित जोशी और अराधना शाह के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने पहले दिन बहुत ज्‍यादा उम्‍मीद रखना बेमानी होगी, क्‍योंकि फिल्‍म की एडवांस बुकिंग बेहद फीकी रही है। हालांकि, इसे स्‍पॉट बुकिंग का फायदा जरूर मिलने वाला है। खासकर शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्‍या बढ़ेगी।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने रिलीज से पहले रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से महज 2.11 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसा इसलिए भी हुआ कि एडवांस बुकिंग की ख‍िड़की रिलीज से दो दिन पहले ही खोली गई। देशभर में फिल्‍म के 10 हजार से अध‍िक शोज दिखाए जा रहे हैं। ऐसे में सारा दारोमदार स्‍पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर है। यदि यह फिल्‍म दर्शकों को पसंद आती है तो यह बीते साल रिलीज 'जरा हटके जरा बचके' की तरह चौंकाने वाला बिजनस कर सकती है।

शाहिद-कृति की फिल्‍म के लिए प्‍लस पॉइंट हैं ये 3 बातें

फिल्‍म की कहानी का मूल ये है कि एक इंसान को एक फीमेल रोबोट से प्‍यार हो जाता है। साइंस फिक्‍शन पर रची गई यह हल्‍की-फुल्‍की कॉमेडी फिल्‍म वैलेंटाइन वीक में यंग कपल्‍स को आगे जरूर रिझाएगी। वीकेंड के बाद 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ में बढ़ोतरी होगी। एक और अच्‍छी बात यह है कि फिल्‍म के गाने पॉपुलर हो चुके हैं। रोमांटिक फिल्‍मों के लिए ऐसा होना प्‍लस पॉइंट माना जाता है। साथ ही मेकर्स इसे फुल फैमिली फिल्‍म की तरह प्रमोट भी कर रहे हैं। सिनेमाघरों में वैसे भी इस वक्‍त सुस्‍त हो चुकी 'फाइटर' के अलावा कोई बड़ी फिल्‍म नहीं है। ये सारी बातें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के हक में काम कर सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.