श्रीलंकाई बल्लेबाजों का कोहराम, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन ही जड़े 300 से ज्यादा रन

Updated on 09-03-2023 08:12 PM
क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 9 मार्च से क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान टीम के कप्तान टिम सउदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका का प्रदर्शन सांतवे आसमान पर रहा है। टीम ने सबकी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। पहले दिन के खेल के समाप्त होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन बोर्ड पर लगाए। मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर थकाया और खूब रन बटोरे। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि आखिर मैच के पहले दिन क्या-क्या घटा।

कप्तान करुणारत्ने और कुसल मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और एक शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 87 गेंदों का सामना कर 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं इसके बाद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने भी गजब की बल्लेबाजी की। मेंडिस ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 104 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 16 चौके देखने को मिले। इसके अलावा अनुभवी दिनेश चंडीमल ने भी 39 रनों की अच्छी पारी खेली। इस वक्त श्रीलंका के लिए पिच पर धनंजय डे सिल्वा (39) और कसुन रजिथा (16) खेल रहे हैं।

टिम सउदी रहे सबसे सफल गेंदबाज

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से मैच के पहले दिन सबसे सफल गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि टीम के कप्तान टिम सउदी ही रहे। उन्होंने 44 रन देकर 3 बहुमूल्य विकेट झटके। इसके अलावा मैट हेनरी के हाथ भी 2 सफलताएं लगी। जबकि माइकल ब्रेसवेल ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। मैच का पहला दिन समाप्त होने के बाद मेहमान टीम श्रीलंका इस वक्त मजबूत स्थिति में लग रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.