विदेश में रहकर शहर के लिए शुरू किए स्टार्टअप, युवाओं को दे रहे रोजगार, एक फाउंडर विदेश से 1 करोड़ का पैकेज छोड़ ग्वालियर आया

Updated on 20-03-2023 06:03 PM

विदेश में रहने वाले शहर के लोग ग्वालियर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। विदेश में अच्छी तरह सेटल होने के बाद भी इन लोगों ने अपने शहर के लिए सोचा और यूनीक कॉन्सेप्ट पर स्टार्टअप भी शुरू किए। इन स्टार्टअप का सीधा फायदा शहर के युवाओं को मिल रहा है। साथ ही स्टार्टअप का टर्न ओवर 2.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बाहर रहकर शहर के लिए कुछ करने का जज्बा इन लोगों से सीखा जा सकता है। खबर के जरिए ऐसे ही लोगों की कहानियां बता रहे हैं।

27 साल से बोस्टन में रह रहे, कोरोना काल के बाद स्टार्टअप से 20 युवाओं को दिया रोजगार
27 साल से बोस्टन में बसे शहर के संजीव त्रिपाठी ने कोरोना काल के बाद शहर में आईटी स्टार्टअप की नींव रखी। वर्क फ्रॉम होम के दौर में उन्हें पता था कि स्किल्ड लोगों की जरूरत पड़ेगी। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने पत्नी अर्चना के साथ इसकी शुरुआत की। ये कोरोना के बाद का वो दौर था जब युवाओं को नौकरी की सबसे ज्यादा जरूरत थी। उस समय उनके स्टार्टअप ने युवाओं को ट्रेंड किया। बोस्टन से टेलिफोनिक चर्चा में उन्होंने बताया कि स्टार्टअप से सीधे तौर पर 20 लोगों को रोजगार मिल रहा है और इसका टर्न ओवर 2.50 करोड़ तक पहुंच गया है। यह स्टार्टअप आईटी रिक्रूटमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और आईटी टेक्नोलॉजी से संबंधित क्षेत्र में कार्य करता है।

यूएसए में रहने वाले दो दोस्तों ने शुरू की हाइड्रोपोनिक खेती

यह कहानी है ग्वालियर के दो दोस्त शुभम शर्मा और अनुज अग्रवाल की। चार साल पहले दोनों की मुलाकात यूएसए में हुई। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले शुभम और अनुज ने देखा कि यूएसए में हाइड्रोपोनिक खेती का कल्चर है। इससे लोगों को तरोताजा सब्जी मिलती हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती हैं। दोनों ने ग्वालियर में इसकी शुरुआत की और जलालपुर में इसका प्लांट लगाया। स्टार्टअप को बेहतर ढंग से चलाने अनुज 1 करोड़ का पैकेज छोड़ ग्वालियर आए। दोनों बताते हैं कि हमारा स्टार्टअप बॉक्स में सब्जी सप्लाई करता है और रोजाना ग्वालियर में इसकी सप्लाई हो रही है। अब हम ग्वालियर के बाहर भी इसकी सप्लाई करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.