राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग की अदालतें 9 सितंबर को लगेंगी न्यायमूर्ति श्री शांतनु एस. केमकर

Updated on 11-08-2023 01:31 PM

मध्यप्रदेश उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग एवं प्रदेश के सभी जिला उपभोक्ता आयोग की उपभोक्ता लोक अदालतें 9 सितंबर 2023 को आयोजित की जायेंगी। गुरूवार को आयोग में संपन्न बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री शांतनु एस. केमकर ने बताया कि इन लोक अदालतों में विचाराधीन प्रकरणों पर सुनवाई की कार्रवाई की जाएगी।

श्री केमकर ने बताया कि उपभोक्ता बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि ऑटोमोबाइल, हाउसिंग, एयरलाईन्स एवं रेल्वे सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।

श्री केमकर ने कहा कि आज आवश्यकता है उपभोक्ता अपने अधिकारों को पहचाने। उपभोक्ता अधिनियम के तहत उसे प्राप्त अधिकारों के अंतर्गत उसे उन सेवाओं को प्राप्त करने का अधिकार है, जिनके विरूद्ध उनका मूल्य चुकाया है। प्राय: देखा गया है कि उपभोक्ता अपनी वस्तु अथवा सेवा प्राप्त करने के बाद असंतुष्ट होने पर भी उसकी शिकायत नहीं करता। जिससे व्यापारी की हिम्मत बढ़ती है ओर उपभोक्ता आगे भी नुकसान उठाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने अपने उपभोक्ता एवं नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए आयोग के माध्यम उपभोक्त अदालतें लगाई जाती है जहाँ उनकी शिकायतों का निराकरण किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.