राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 7 नवम्बर को

Updated on 07-11-2022 04:50 PM

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में म.प्र. स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 7 नवम्बर की शाम 6:30 बजे रवीन्द्र भवन, भोपाल में होगा। पुरस्कार की श्रृंखला में उत्कृष्ट और असाधारण कार्यों के लिये मध्यप्रदेश गौरव सम्मान और नवाचार और शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवम्बर से निरंतर विभिन्न विभागों की रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला जारी है। एक नवम्बर को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के बाद 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0, 3 नवम्बर को स्वच्छता एवं साफ-सफाई, 4 नवम्बर को एक जिला-एक उत्पाद एवं रोजगार दिवस, 5 नवम्बर को मध्यप्रदेश के गौरव पर केन्द्रित प्रतियोगिताएँ और 6 नवम्बर को जल-संरक्षण तथा वन्य-प्राणी सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.