कक्षा में आकलन विषय पर राज्य स्तरीय शैक्षिक संवाद आज

Updated on 12-10-2022 05:06 PM

भोपाल
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा ‘कक्षा मे आकलन’ विषय पर ऑनलाइन राज्‍य स्‍तरीय शैक्षिक संवाद 12 अक्टूबर 2002 को किया जायेगा। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने बताया कि अगस्त और सितंबर माह में संपन्न राज्य स्तरीय शैक्षिक संवादों के बाद तृतीय शैक्षिक संवाद किया जा रहा है। प्रत्‍येक राज्य स्तरीय शैक्षिक संवाद में राज्य शिक्षा केंद्र के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कुछ चिन्हित जिलों से चयनित प्रतिभागी विभिन्न महत्वपूर्ण अकादमिक विषय पर चर्चा हेतु प्रत्यक्ष रूप से भाग लेते हैं।

सीएम राइज़ शिक्षक व्‍यावसायिक उन्‍नयन कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय शैक्षिक संवादों का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र एवं शिक्षक प्रशिक्षण में सहयेागी संस्‍था ''पीपल'' के संयुक्‍त तत्‍वाधान में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इन संवादों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक चर्चाओं के माध्यम से एक सशक्त और जीवंत शैक्षिक समुदाय का निर्माण करने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि शिक्षक एक-दूसरे से सीख सकें और अपने ज्ञान, कौशल व व्यावसायिक उन्नयन के आयामों को और अधिक सुदृढ़ कर सकें।

ऑनलाइन शैक्षिक संवाद में राज्य शिक्षा केंद्र के विशेषज्ञ, सहयोगी संस्था पीपल के सदस्य एवं हरदा, रायसेन, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन जिलों से चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के शेष जिलों से डाइट सदस्य, ज़िला परियोजना समन्वयक, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक, अकादमिक की रिसोर्स पर्सन, राज्य एवं ज़िला स्तरीय रिसोर्स पर्सन ऑनलाइन माध्यम से संवाद मे भाग लेगें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.