अलीराजपुर में राज्य स्तरीय वन मेले का आयोजन होगा : वन मंत्री श्री चौहान

Updated on 22-02-2024 12:05 PM

वन पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने अलीराजपुर के सोंडवा में कहा कि अलीराजपुर में 22 से 25 फरवरी तक राज्य स्तर के वन मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में 3 दिवस में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। वन मंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले में भगोरिया पर्व की शुरूआत होने वाली है। उन्होंने युवाओं से कहा कि नशे का सेवन नहीं करें, जिससे हादसे एवं बीमारी का खतरा सदैव बना रहता है। उन्होंने बड़ी बेगलगांव के युवा का उदाहरण देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में रहकर राज्य लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षा को पास कर उच्च स्तरीय शासकीय सेवा प्राप्त की है। इससे आसपास के युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिये।

वन मंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाएँ लाड़ली बहना योजना की राशि का सही उपयोग करें और अपने बालक-बालिकाओं को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित होने वाले निस्तार तालाबों से आमजन को सिंचाई में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसान एक या दो फसल ले पा रहे थे, तालाब निर्मित होने से ज्यादा फसल ले पायेंगे। इससे लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी और उनके जीवन-स्तर में सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि तालाबों के निर्मित होने से भूमि के जल-स्तर में भी वृद्धि होगी। इससे ग्रामीणों के साथ पशुओं के लिये भी पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो सकेगी।

वन मंत्री श्री चौहान ने कहा कि अलीराजपुर में वन मेले में वनोपज के साथ अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियाँ भी उपलब्ध रहेंगी, जो बीमारी के उपचार के लिये उपयोगी होंगी। श्री चौहान ने सोंडवा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम केल्दी की माल में 79 लाख 18 हजार एवं करजवानी में निस्तार तालाब के लिये 99 लाख 63 हजार के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.