वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2023

Updated on 04-10-2023 01:14 PM

'राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह 2023 के तहत आज 3 अक्टूबर को प्रातः 6.00 बजे पक्षी अवलोकन एवं जैव-विविधता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय की 28 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये जिनमें प्रमुख है इंडियन रॉबिन, मैगपाई रॉबिन, नाईट हेरॉन, ग्रे हैरान, व्हीट ऑय बज्जार्ड, ब्रॉन्जड विंग जकाना, व्हिस्टलिंग टील, पैराडाइस फ्लाईकैचर, लिटिल कार्मोरेंट एवं कॉपरस्मिथ बर्बेट आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, श्री ए.के. खरे. डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिफ तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालक वन विहार श्रीमती पदमप्रिया बालकृष्णन भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन बिहार श्री एस.के. सिन्हा ने किया।

आज की अन्य प्रतियोगिताओं के रूप में प्रातः 11:00 बजे से मानव एवं वन्य-प्राणियों का "सह अस्तित्व संभव है' विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से आयोजित की गई जिसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बुधवार 4 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम

कल 4 अक्टूबर को प्रातः 6.00 बजे पक्षी अवलोकन एवं जैव-विविधता शिविर का आयोजन किया जायेगा एवं प्रातः 11:00 बजे से वन विहार स्थित विहार वीथिका में क्या जलवायु परिवर्तन एक मिथ (कल्पना) है?* विषय पर विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। अन्य प्रतियोगिता के रूप में अपरान्ह 3.00 बजे से महाविद्यालयीन छात्र / छात्राओं के लिये "Painting on Mugs/T-Shirts" विषय पर जागरूकता के लिये सृजनात्मकता प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.