राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

Updated on 26-06-2025 12:08 PM
पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा क्षेत्र की बस्तियों में 74 लाख रुपए लागत से नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नालियों की सफाई, ट्रंक लाइन डालने और कबाड़ हटाने के निर्देश भी दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वर्षा ऋतु की संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 73 चांदवाड़ी में नाली सफाई कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध सफाई के निर्देश दिए। जनसंपर्क के दौरान रहवासियों की समस्याओं को जाना और समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। चांदबाड़ी में 16 लाख की लागत से तैयार हो रहे नवनिर्मित आंगनवाड़ी स्कूल का निरीक्षण किया और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

शिवनगर फेस-1 में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। जोन-16 छोटे जिंद बाबा के पास शिवनगर में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण लागत 26 लाख कार्य का भूमि-पूजन किया। शिवनगर फेस 1, 2, 3 में आरसीसी नाली निर्माण लागत 19 लाख कार्य का भूमि-पूजन किया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड में स्ट्रीट लाइट, पेयजल से जुड़ी नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.