अत्याधुनिक बनाये गये आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर पर 28 फरवरी एवं एक मार्च को प्रशिक्षण

Updated on 28-02-2023 05:15 PM

वित्त विभाग के आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर को अत्याधुनिक बनाए जाने के बाद इसके व्यवस्थित संचालन के लिये सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। वल्लभ भवन, मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग के रूम नं. 68, ई-दक्ष केन्द्र में 28 फरवरी एवं एक मार्च को प्रशिक्षण होगा।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री प्रदीप ओमकार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर में पिछले वर्ष लगातार कई बदलाव हुए हैं। सॉफ्टवेयर मे आधार आधारित भुगतान प्रणाली एवं ई-कुबेर के माध्यम से लाभांवित के खाते में सीधे राशि स्थानांतरण और देयकों पर ई-साइन आदि कई अन्य सुविधाएँ भी विकसित की गई हैं। कोषालय के 129 आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की शुरूआत हो रही है।

आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर को अत्याधुनिक बनाया गया है। इससे भुगतान में आने वाली बाधाओं को दूर कर लिया गया है। विगत माहों में किए गए कई बदलाव से आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अवगत कराने के लिये प्रदेश भर के कोषालयों द्वारा आई.एफ.एम.आई.एस. केयर्स की थीम पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.