प्राइवेट स्कूल में ज्यादती की शिकार मासूम के बयान दर्ज:कोर्ट में बोली- अंकल को पहचानती हूं, घटना के बाद पुराना स्कूल छोड़ा

Updated on 06-12-2024 12:00 PM

भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल में ज्यादती का शिकार साढ़े तीन साल की मासूम के बयान 27 नवंबर को कोर्ट में दर्ज किए गए। यह बयान करीब चार घंटे तक चले। चूंकि बच्ची सिर्फ तीन साल की थी, इसलिए कोर्ट में सरकारी वकील और आरोपी के वकील ने अपने सवाल लिखकर न्यायाधीश को दिए थे। कुल 25 सवाल सरकारी वकील ने और 21 सवाल आरोपी के वकील ने पूछे थे।

बयानों के दौरान पीड़िता ने आरोपी डेडी अंकल (कासिम रेहान) को पहचानने की बात स्वीकार की। एक सवाल के जवाब में बच्ची ने घटना के बाद से पुराने स्कूल को छोड़ने की बात स्वीकार की है।

बता दें कि बयानों के दौरान बच्ची द्वारा की जाने वाली हर गतिविधि को भी कोर्ट ने लिखित में दर्ज किया है। कई सवालों पर बच्ची ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान वह जो भी कर रही थी, उसे लिखित में दर्ज किया गया।

यह बयान कुमुदिनी पटेल, पंद्रहवें अपर सत्र न्यायाधीश / अनन्य विशेष न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की कोर्ट में दर्ज किए गए थे।

मासूम के बयानों के दौरान कहां था आरोपी

आरोपी को विश्राम कक्ष के पर्दे के बाहर इस प्रकार खड़ा किया गया था, जहां वह बच्ची का बयान तो सुन सकता था, लेकिन दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ। इस तरीके से यह सुनिश्चित किया गया कि बच्ची को डर न लगे और वह अपने बयान में पूरी तरह से स्वतंत्र रहे।

शुरुआती सवालात के बाद कोर्ट ने क्या लिखा

शुरुआती सवालों के बाद कोर्ट ने यह नोट लिखा:

चूंकि बच्ची की उम्र 13 वर्ष से कम है, इसलिए न्यायालय ने उसकी सक्षमता की जांच के लिए उससे पूछताछ की। उसके द्वारा दिए गए जवाबों से न्यायालय को यह संतुष्टि हुई कि वह पूछे गए सवालों को समझ सकती है और उनके सही जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। इसके बाद उसका बयान लिया गया। क्योंकि बच्ची 4 साल की है, इसलिए सवाल-जवाब को साक्ष्य के रूप में लिखित में दर्ज किया गया।

  • सवाल: डेडी अंकल को जानती हो?
  • बच्ची: हां
  • सवाल: डेडी अंकल कहां मिलते हैं?
  • बच्ची: अंकल स्कूल में मिलते हैं

जवाब के तौर पर बच्ची ने बताया कि वह स्कूल में मिलते हैं। इसके बाद बच्ची के कुछ पर्सनल सवाल किए गए। ज्यादातर सवालों के बच्ची ने जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में बच्ची द्वारा स्लाइडिंग रूम में डेडी अंकल द्वारा मिलने की बात बताई। यहीं उसके साथ बेड टच किए जाने की बात भी बच्ची द्वारा कही गई।

एक सवाल के जवाब में बच्ची ने जवाब दिया कि अंकल द्वारा किए जाने वाले काम के बाद हर्ट होता है।

आरोपी को कोर्ट में देखकर क्या-क्या बोली बच्ची

कोर्ट ने बच्ची की मां से पूछा कि क्या बच्ची आरोपी से डरती है? इसके बाद बच्ची को आरोपी दिखाया गया। बच्ची ने आरोपी को देखकर पहले यह बताया कि यही डेडी अंकल हैं।

आरोपी के वकील के सवालों पर क्या बोली पीड़िता GRAPHIC

सवाल: स्कूल के वाशरूम में नैनी ही लेकर जाती हैं? जवाब: बच्ची ने कोई जवाब नहीं दिया।

सवाल: स्लाइडिंग रूम में टीचर के साथ जाती हो? जवाब: उत्तर हां में दिया।

सवाल: स्कूल में सभी जेंट्स टीचर को डैडी अंकल बोलती थीं क्या? जवाब: नहीं।

सवाल: आज जो बात न्यायालय में बताई, उसे मम्मी ने बताई थी? जवाब: जवाब हां में दिया।

सवाल: स्कूल में नैनी और टीचर हर समय साथ रहती थीं? जवाब: बच्ची ने जवाब हां में दिया।

आरोपी का वकील बोला- बच्ची ने परिवार के कहने पर ऐसी गवाई दी

इस मामले पर आरोपी के वकील तारिक सिद्दीकी ने बताया कि इस केस में पुलिस ने स्कूल की 15 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग जब्त की है, जिसमें पंचनामा में दुष्कर्म की घटना का जिक्र नहीं है। बच्ची के कोर्ट में दिए बयान से भी यह साफ हो गया है कि वह अपने परिवार के कहने पर ऐसी गवाही दे रही है। इस कारण पूरी तरह से उम्मीद है कि आरोपी निर्दोष साबित होगा।

बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में तकलीफ का जिक्र तो मामले का खुलासा हुआ

14 सितंबर को कमला नगर थाना इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में साढ़े तीन साल की मासूम पहुंची थी। स्कूल के आईटी स्टॉफ में पदस्थ आरोपी कासिम रेहान बच्ची को वाशरूम के करीब एक कमरे में बहला फुसलाकर ले गया।

यहां उसने पीड़िता के साथ गंदी हरकत की थी। दो दिन बाद बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में तकलीफ की शिकायत मां से की। मां ने पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। अगले दिन बच्ची की हैड कांस्टेबल मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तत्काल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.