घायल और चश्मदीद के बयान ज्यादा महत्वपूर्ण सबूत, नहीं कर सकते खारिज... जानिए किस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी
Updated on
04-04-2023 06:23 PM
नई दिल्ली: देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि घायल गवाह के बयान ज्यादा मूल्यवान सबूत हैं। ऐसे में उसे हल्के में रखते हुए खारिज नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने हत्या मामले में दो दोषियों की अपील को खारिज करते हुए अर्जी खारिज कर दी। शीर्ष अदालत के जस्टिस सुधांशु धुलिया की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि घायल गवाह का मूल्य ज्यादा महत्वपूर्ण है। अदालत ने कहा कि उसके बयान को तब तक हल्के में नहीं लिया जा सकता जब तक कि कोई ठोस कारण न हो।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गवाह की मौके पर मौजूदगी को तब तक संदेह के नजर से नहीं देखा जा सकता है जब तक कि उसके बयान में विरोधाभास न हो। कुछ मामूली विरोधाभास के आधार पर ऐसे गवाह पर संदेह नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि हत्या के दो आरोपियों को पूणे के सेशन कोर्ट ने दोषी करार दिया था। मामले में आरोपियों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने दोषी करार दिए जाने को सही करार दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने आया।
पेश मामले के मुताबिक याचिकाकर्ताओं के हाथों में तलवार और दरांती थी। उसने अब्बास बेग के शरीर पर हमला किया जिससे बेग की मौत हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में तीन चश्मदीद थे। उनके बयान विश्वसनीय है। अदालत ने कहा कि चश्मदीद के बयान पर भरोसा न करने का कोई कारण नहीं दिखता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज कर दी और याची को दी गई जमानत कैंसल करते हुए निर्देश दिया कि दोनों को हिरासत में लिया जाए।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…