ग्वालियर में स्थापित होगी प्रदेश की पहली हाईटेक फ्लोरीकल्चर नर्सरी और एयरोपोनिक्स लेब

Updated on 14-04-2023 06:55 PM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रदेश की पहली हाईटेक फ्लोरीकल्चर नर्सरी और एयरोपोनिक्स लेब की स्थापना ग्वालियर में होगी। लेब का कार्य अगले माह के पहले सप्ताह में शुरू किया जायेगा। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, राज्य कृषि विपणन बोर्ड और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की संयुक्त कार्य-योजना में सम्मिलित हाईटेक फ्लोरीकल्चर नर्सरी और एयरोपोनिक्स लेब की स्थापना के बारे में मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी विभाग के प्रस्ताव पर भोपाल में फ्लावर डोम निर्माण को भी जल्द ही शुरू किया जायेगा। इसके लिये कार्य-योजना तैयार की गई है। फ्लावर डोम के लिये मण्डी बोर्ड और उद्यानिकी विभाग के एमआईडीएच कार्यक्रम से 836 लाख रूपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि, मण्डी बोर्ड एवं उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण विभाग के समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिये कहा गया। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने चेन फेंसिंग योजना को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिये।

कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती वीरा राणा ने कहा कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कार्यों के प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालयों को भेजने के बाद समय-समय पर प्रगति की जानकारी भी प्राप्त करें। प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति अथवा अन्य किसी स्तर पर कठिनाई पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर उसे दूर करें। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया ने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों को पूरी सजगता के साथ क्रियान्वित करें। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, एमडी मण्डी बोर्ड श्रीमती जी.व्ही. रश्मि और एमडी एमपी एग्रो श्री संजय गुप्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.