दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं मंत्रालय प्रांगण में लगेंगी

Updated on 12-08-2023 12:27 PM

मंत्रालय प्रांगण में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण समारोह 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य में होगा। 

सूक्ष्म,लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्री श्री सखलेचा द्वारा मंत्रालय में बैठक में निर्देश दिये गये कि कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार किया जाये। कार्यक्रम में लगभग ढाई से तीन हजार गणमान्य जन के बैठने की व्यवस्था के साथ ही दिवंगत  मुख्यमंत्रियों के परिवारजनों, समकालीन विधायकों,संसद सदस्य एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाये। समारोह में पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान उनकी उपलब्धियों एवं उनके द्वारा प्रदेश के विकास के लिये जो महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं, उनके बारे में भी बताया जायेगा।

समारोह के संबंध में आमजन  अपना सुझाव ई-मेल आई.डी. dsgad005@gmail.com पर 16 अगस्त 2023 तक प्रेषित कर सकते हैं।

 मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, विधानसभा सचिवालय, लोक निर्माण, पर्यटन, संस्कृति विभाग सहित पुलिस कमिश्नर, जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.