सलमान को देखते ही आशीर्वाद लेने झुक गए स्टेबिन, नुपूर सेनन के दूल्हे राजा की हो रही तारीफ
Updated on
14-01-2026 02:01 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और उनके पति स्टेबिन बेन ने मंगलवार रात को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में दिशा पाटनी, मौनी रॉय से लेकर फराह खान सहित कई सितारों ने शिरकत की। पर जैसे ही सलमान खान ने एंट्री ली, माहौल बदल गया। कृति का पूरा परिवार उनकी आवभगत में जुट गया। दूल्हे राजा ने तो झुककर उन्हें सलाम किया और नुपूर के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। सभी बेहद खुश नजर आए। भाईजान ने भी सभी को शादी की बधाई दी। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान खान जैसे ही स्टेज पर जाते हैं, दूल्हे स्टेबिन बेन खुद दौड़कर उनके पास जाते हैं और झुककर सलाम करते हैं। इसके बाद सलमान खुद दुल्हन नुपूर का हाथ पकड़कर लाते हैं और दोनों नए-नवेले जोड़े के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। स्टेबिन ने जिस तरह से सलमान का आशीर्वाद लिया, फैंस उनके संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सलमान का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस कह रहे हैं कि कृति का पूरा परिवार सलमान का इंतजार कर रहा था और उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। पूरी फैमिली उनके आगे-पीछे है, क्योंकि वो उनका ओहरा ही ऐसा है। एक ने कहा- सलमान के आने से सब कितने खुश दिख रहे हैं।
कौन-कौन सितारे हुए शामिल?
नुपूर और स्टेबिन बेन ने उदयपुर में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उनकी रिसेप्शन पार्टी में फराह खान, हिना खान, सलमान खान, दिशा पाटनी, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, शिवांगी जोशी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सहित कई सितारे नजर आए।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…