रेकॉर्ड पर शेयर बाजार, आईपीओ मार्केट में बहार, आपके लिए खुल रहा 7,000 करोड़ का मौका

Updated on 14-09-2023 02:40 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में आजकल बहार आई हुई है। निफ्टी50 इंडेक्स (Nifty50 Index) बुधवार को पहली बार 20,000 अंक के पार बंद हुआ। ऐसे में निवेशकों के पास आईपीओ मार्केट में पैसा बनाने का अच्छा मौका है। अगले कुछ दिन में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इस हफ्ते 4,673 करोड़ रुपये के आईपीओ खुल रहे हैं जबकि अगले हफ्ते 3,000 करोड़ रुपये के इश्यू बाजार में दस्तक देंगे। आर आर केबल का आईपीओ बुधवार को खुल चुका है जबकि जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज (Zaggle Prepaid Ocean Services) और समही होटल (Samhi Hotel) के इश्यू आज खुल रहे हैं। इसी तरह कोडी टेक्नोलैब (Kody Technolab) और यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) के आईपीओ भी इसी हफ्ते खुल रहे हैं।

अगले हफ्ते सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global), अपडेटर सर्विसेज (Updater Services), साई सिल्क्स (Sai Silks) और वैभव जूलर्स (Vaibhav Jewellers) के आईपीओ बाजार में दस्तक देंगे। जानकारों का कहना है कि शेयर मार्केट में आई तेजी से कंपनियों का विश्वास बढ़ा है और कंपनियां आईपीओ ला रही हैं। निफ्टी बुधवार को 20,070 अंक पर बंद हुआ। पहली बार यह 20,000 अंक के ऊपर बंद हुआ है। सेंसेक्स भी लगातार नौवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ। पिछले नौ दिन में दोनों इंडेक्स में चार फीसदी तेजी आई है।

कितना है साइज

आरआर केबल के आईपीओ का साइज 1964 करोड़ रुपये है। इसी तरह समही होटल का इश्यू 1370 करोड़ रुपये, साई सिल्क्स का 1,200 करोड़ रुपये, यात्रा ऑनलाइन का 772 करोड़ रुपये, सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये, जैगल प्रीपेड ओशन का 563 करोड़ रुपये और वैभव जूलर्स का आईपीओ 300 करोड़ रुपये का है। जानकारों का कहना है कि आईपीओ मार्केट में आई बहार के पीछे टेक्निकल कारण भी है। जो कंपनियां इस महीने आईपीओ लाने में नाकाम रहेंगी, उन्हें अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में अप्रैल-जून तिमाही के आंकड़ों को अपडेट करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.