कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी:8 लोग घायल, 21 गिरफ्तार

Updated on 08-09-2025 03:49 PM

कर्नाटक के मंड्या जिले के रविवार रात गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। रविवार शाम करीब 8 बजे मड्डूर शहर में हुई। जुलूस पर राम रहीम नगर से मस्जिद के सामने से गुजर रहा था, तब पत्थरबाजी की गई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की। दोनों समुदायों में हाथापाई भी हुई।

पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को हटाया। पत्थरबाजी की इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मामले में दो FIR दर्ज की गई हैं।

वहीं, घटना को लेकर सोमवार को मंड्या में प्रो-हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान आगजनी भी की गई। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

मामले पर किसने क्या कहा

गृह मंत्री परमेश्वर ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा कि मड्डूर घटना के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गणेश प्रतिमा का विसर्जन उसके बाद हुआ। छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं। एक जगह झंडा लाने के लिए चाकू मारने का प्रयास किया गया। दूसरी जगह गणपति जुलूस के दौरान छत से तीन साल और चार साल के छोटे बच्चों पर थूकने की घटना हुई। सब कुछ नियंत्रण में है।

भाजपा राज्य अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा- कांग्रेस शासन में कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने आगे कहा- गणेश विसर्जन जुलूसों के दौरान, कट्टर असामाजिक तत्व गिरोह बनाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं राज्य के कई हिस्सों से रिपोर्ट की गई हैं, जिसमें मंड्या, धारवाड़, बागलकोट और हुब्बली शामिल हैं। कल मड्डूर में, असामाजिक तत्वों ने लगातार पत्थर फेंककर तनावपूर्ण वातावरण बनाया। इस पत्थरबाजी में महिलाएं और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जो अत्यंत चिंताजनक है, और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।

एक साल पहले भी हुई थी हिंसा

24 अगस्त 2024 को भी मांड्या में हिंसा हुई थी। नागमंगला में गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ था। मैसूर रोड पर बनी दरगाह के सामने पहुंचने पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके थे। इलाके की कुछ दुकानों और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कन्नड़ न्यूज चैनलों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुलूस पर पत्थरों के अलावा तलवार, रॉड और जूस की बॉटल से भी हमला किया गया था। इस घटना में 15 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.