सड़क किनारे गाड़ी रोककर नमाज पढ़ने को इस मुसलमान देश ने बताया क्राइम, पकड़े जाने पर भरना पड़ेगा जुर्माना

Updated on 20-06-2023 07:31 PM
अबू धाबी: अबू धाबी पुलिस ने अब सड़क के किनारे नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ सख्‍त रवैया अपनाने का फैसला किया है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि हाइवे पर कहीं भी गाड़ी रोककर नमाज पढ़ने पर एक हजार दिरहम का जुर्माना अदा करना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह से नमाज पढ़ने से न सिर्फ प्रार्थना करने वालों को बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक है। सोमवार को आया यह आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने यह आदेश अवेयरनेस कैंपेन के तहत जारी किया है।


बाकी लोगों के लिए खतरा
अबू धाबी पुलिस के महानिदेशक की तरफ से आए आदेश का मकसद सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। बताया जा रहा है कि देश के कुछ बस ड्राइवर और मोटर बाइक चलाने वाले अपने वाहनों को सड़क के किनारे पर रोक देते हैं। इसके बाद वो नमाज पढ़ते हैं और कई और काम करने लगते हैं। ऐसी ही बस पार्किंग और दूसरे खतरों से बचाने के लिए इस आदेश को जारी किया गया है।

अबू धाबी के ट्रैफिक लॉ नंबर 178 के तहत सड़क के किनारे गाड़ी रोकना अब जुर्म होगा जिसके लिए जुर्माना अदा करना पड़ेगा। चौराहों या मोड़ पर गाड़ी रोकने का जुर्माना 500 दिरहम है। गलत तरीके से गाड़ी रोकना या पार्किंग करना जो बाकी राहगीरों के लिए खतरनाक है उसके लिए 400 दिरहम और जो लोग अपने वाहनों के खराब होने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने में विफल रहते हैं, उन पर 500 दिरहम का जुर्माना लगाया जाएगा।
पुलिस ने सख्‍ती से किया मना
अबू धाबी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल सलाह अब्दुल्ला अल हमैरी ने मोटर चालकों से सड़कों के किनारे अपने वाहनों को रोकने के लिए मना किया है। उन्‍होंने कहा है कि वो सड़क के किनारे नमाज पढ़ने की जगह पेट्रोलिंग स्‍टेशन, आवासीय क्षेत्रों और श्रमिक शिविरों में बने विश्राम कक्षों और मस्जिदों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बस चालकों के बीच गलत या अज्ञात जगहों पर बसों को रोकने के खतरे के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि बाकी मोटर चालकों के लिए भी खतरनाक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.