भारतीय मूल के सुनील सिंह की कहानी:10 हजार रुपए लेकर अमेरिका गए, अब पिज्जा चेन की 38 फ्रेंचाइजी के मालिक

Updated on 20-12-2022 05:54 PM


अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के सुनील सिंह की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। वे साल 2002 में केवल 300 डॉलर, यानी तब के हिसाब से करीब 10 हजार रुपए लेकर अमेरिका आए थे, लेकिन आज वे यहां पिज्जा किंग के तौर पर जाने जाते हैं।

दरअसल, साल 1994 में सुनील भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार ने उन्हें ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सर किया। सुनील अमेरिका तो पहुंच गए, लेकिन यहां कोई नौकरी नहीं मिली। उन्हें मुश्किल से रेस्टन के एक रेस्त्रां में कुक (रसोइया) का काम मिला।

सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी की, पिज्जा डिलीवरी बॉय भी बने
साल 1999 में सुनील ने 39 साल की उम्र में कंप्यूटर इंफॉर्मेशन सिस्टम से मास्टर्स किया। फिर उन्हें एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिली, लेकिन मंदी के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। फिर सुनील ने खुद का पिज्जा बिजनेस शुरू करने का सोचा, लेकिन इसके लिए उनके पास पैसे नहीं थे। लिहाजा, उन्होंने पिज्जा डिलीवरी का काम किया।

आज पापा जॉन पिज्जा की 38 फ्रेंचाइजी के मालिक
करीब 3 साल तक ये काम करने के बाद उन्होंने 2 लाख डॉलर कमाए। साल 2002 में सुनील ने पापा जॉन पिज्जा फ्रेंचाइजी खरीदी। अब वे पापा जॉन की 38 फ्रेंचाइजी और 8 ट्रॉपिकल स्मूदी कैफे फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। उनके मातहत 700 कर्मचारी काम करते हैं। सुनील बताते हैं कि मैं भारतीय समुदाय के कार्यक्रमों में मुफ्त में पिज्जा बांटता हूं, इसलिए मुझे लोग प्यार से पिज्जा किंग कहते हैं।

अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कभी लोन न लें
62 साल के सुनील सिंह ने कहा कि बिजनेस करने वालों को यही सलाह है कि लोन न लें। कर्ज लें भी तो जल्द से जल्द चुकाएं। कोई काम बड़ा या छोटा नहीं होता। हर काम के लिए तैयार रहें। मैंने पिज्जा डिलीवरी तक का काम किया है। बिजनेस तभी शुरू करें, जब प्लान तैयार हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.