पथ विक्रेताओं को मिलेगा 50 हजार रुपये तक का लोन, योजना का ऐसे उठाएं लाभ

Updated on 01-09-2023 12:29 PM

 भोपाल। पथ विक्रेता, रेहड़ी और ठेले वालों को व्यवसाय के लिए मदद देने के लिए मध्य प्रदेश में 'पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना' का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत पथ विक्रेताओं को बगैर ब्याज पर 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता हे। समय पर लोन भरने पर आगे इसकी राशि को बढ़ाया भी जा सकता है।

'पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना' के तहत पथ विक्रेताओं को व्यवसाय में मदद के लिए शुरुआती तौर पर बगैर ब्याज के 10 हजार रुपये लोन दिया जाता है। समय पर लोन अदा करने पर पथ विक्रेता को 20 हजार रुपये का लोन दिया जा सकता है। इस लोन को भी समय पर चुकाने पर 30 हजार रुपये और इसे भी समय पर अदा करने पर 50 हजार रुपये का लोन भी पथ विक्रेता को उपलब्‍ध करवाया जाता है।

किन्‍हे मिलेगा योजना का लाभ?शहरों में फेरी लगाने वाले पथ विक्रेताओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है

  • 24 मार्च 2020 के पहले फुटपाथ पर दुकान लगा रहे पथ विक्रेताओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
  • पथ विक्रेताओं के पास शहरी स्थानीय निकायों की ओर से जारी किया गया सर्टिफिकेट ऑफ़ वेंडिंग और पहचान पत्र होना चाहिए
  • कैसे करें आवेदन?

    पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत नगरीय निकाय के कार्यालय पर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा आवेदक मोबाइल के जरिए भी खुद का पंजीयन कर सकते हैं या किओस्क केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

    कैसी होगी प्रक्रिया?

    • पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना की आवेदन प्रक्रिया मोबाइल एप्प और वेब पोर्टल से होगी
    • पथ विक्रेता को PM SWANIDHI पोर्टल पर आवेदन करना होगा
    • बैंक द्वारा आवेदन पर स्‍वीकृति प्रदान की जाती है
    • बैंक की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद आवेदक को लोन उपलब्‍ध कराया जाता है
    • आवेदक मोबाइल एप्प और वेब पोर्टल के जरिए आवेदन की स्थिति जान सकेंगे
    • यदि आवेदक की ओर से दिए गए दस्तावेज अथवा सूचना सही है तो आवेदन प्रक्रिया दिए गए समय में पूरी हो जाएगी
    • आवश्‍यक दस्‍तावेज
    • नगरीय निकाय से जारी वेंडिंग आई कार्ड और वेंडिंग सर्टिफिकेट


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.