पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के जोरदार झटके, 7.6 की तीव्रता से हिली धरती; सुनामी का अलर्ट

Updated on 11-09-2022 05:45 PM
पूर्वी पापुआ न्यू गिनी में रविवार की सुबह भूकंप के जबरदस्त झटके लगे हैं। 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। कई इमारतों के नुकसान की खबर आ रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सुनामी की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, बाद में एजेंसी ने कहा कि अब खतरा टल चुका है। भूकंप के कारण से पापुआ न्यू गिनी के कुछ हिस्सों में बिजली की कटौती और इमारतों को नुकसान की सूचना मिली है। भूकंप के केंद्र से लगभग 300 मील (480 किलोमीटर) दूर तक झटके महसूस किए गए हैं।

पूर्वी हाइलैंड शहर गोरोका में एक विश्वविद्यालय को हुए नुकसान की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया जा रहा है। भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीक मदांग के स्थानीय लोगों ने एएफपी को बताया कि भूकंप पहले आए भूकंपों की तुलना में कहीं अधिक जोरदार था। मदांग के पास जैस अबेन रिज़ॉर्ट के एक कार्यकर्ता हिवी अपोकोर ने कहा, "बहुत मजबूत झटका था। समुद्र पर बैठने जैसा फील हो रहा था।"

यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप कायनंटू शहर से लगभग 67 किलोमीटर दूर 61 किलोमीटर (38 मील) की गहराई पर आया। आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी प्रशांत "रिंग ऑफ फायर" पर है, जिससे इसे लगातार भूकंप का अनुभव होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.