जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के आईपीओ की हुई दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा, पूरी डिटेल

Updated on 03-10-2023 01:48 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ (JSW Infrastructure IPO) की दमदार लिस्टिंग हुई है। आज यानी मंगलवार को जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों की लिस्टिंग 143 रुपये पर हुई है। लिस्टिंग के बाद से ही जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। लिस्ट होने के बाद यह 26 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 150.75 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर की शानदार लिस्टिंग से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। निवेशकों को पहले ही दिन करीब 25 फीसदी का मुनाफा हो गया है। बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 113 रुपये से 119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

25 को खुला था आईपीओ

बता दें कि पोर्ट हैंडलिंग कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (JSW Infrastructure Limited) का 2,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 सितंबर को खुला था। इस पर 27 सितंबर तक बोली लगाने का मौका था। यह कंपनी जेएसडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी है और देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर है। जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सात फीसदी बढ़कर 878 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 68 फीसदी बढ़कर 322 करोड़ रुपये हो गया।

13 साल बाद आया आईपीओ

जेएसडब्ल्यू ग्रुप की किसी कंपनी का 13 साल बाद आईपीओ आया है। यह ग्रुप का तीसरा आईपीओ है। इससे पहले ग्रुप का आईपीओ साल 2010 में जेएसडब्लू एनर्जी लिमिटेड का आया था। बता दें कि सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले जेएसडब्लू ग्रुप का कारोबार सीमेंट, पेंट, वेंचर कैपिटल और स्पोटर्स में फैला हुआ है। जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर में ज्यादातर हिस्सेदारी सज्जन जिंदल और उनके परिवार की है। यह पूरा आईपीओ फ्रैश इश्यू होगा। जून 2023 तक कंपनी के नौ बंदरगाहों की स्थापित कार्गो हैंडलिंग क्षमता 158.43 एमटीपीए है।

मजबूत लिस्टिंग की थी उम्मीद

बता दें कि जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (JSW Infrastructure Limited) के शेयर की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। कंपनी के शेयर बीते रविवार को ग्रे मार्केट में 31 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। ऐसे में इसके शेयरों की लिस्टिंग 150 रुपये के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा था। शेयरों की लिस्टिंग शानदार हुई भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.