दिल्ली-NCR से लेकर लखनऊ तक भूंकप के तेज झटके, लोगों ने कहा-हमारी धड़कन बढ़ गई थी
Updated on
22-03-2023 06:59 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ सहित देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई है वहीं भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। भूकंप के यह झटके काफी देर तक महसूस किए गए हैं। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। घर में मौजूद लोगों ने बताया कि उनके घरों के पंखों से लेकर लाइटें और बाकी सामान भी तेजी से हिल रहे थे। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, जम्मू-कश्मीर, पंचकुला और चंडीगढ़ सहित देश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके के चलते दिल्ली के शकरपुर में एक बिल्डिंग के झुकने की भी जानकारी मिली है। फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई थी।
भूकंप की दहशत के बीच बाहर निकल आए लोग दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 10:30 के करीब आए भूकंप के झटकों से घर में बैठे लोग कांप गए। जो घरों के अंदर थे जल्दी से बाहर आ गए। उन्होंने कभी इतने तेज झटकों का अनुभव नहीं किया था। ऑफिस में काम करने वाले लोगों ने बताया कि काम करने के दौरान वहां मौजूद लाइट पंखे और कुर्सियां भी तेजी से हिल रही थीं। इन झटकों से वे भी दहशत में आ गए।
भूकंप के बाद लोगों ने क्या बताया दिल्ली-एनसीआर के नोएडा सेक्टर-25 के जलवायु विहार में रहने वाले भाई-बहन ने बताया कि वह दोनों बैठे बाते कर रहे थे। तभी बहन ने कहा कि कुछ हिल रहा है। इसके बाद हम दोनों ने भूकंप जैसा महसूस किया। हालांकि दोनों लगा किसी घबराहटकी वजह से ऐसा हो रहा था। बाद में उन्हें भूकंप आने की जानकारी मिली। घरों में लगे लाइट पंखों के हिलते दहशत में आए लोगों ने बताया कि जैसे कोई उन्हें तेजी से हिला रहा हो। इसके अलावा कई वीडियो सामने आए जिसमें लोगों को घरों के बाहर निकलते हुए और भूकंप के रुकने का इंतजार करते देखा गया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…