उर्दू विषय में 90% से अधिक अंक लाने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

Updated on 12-08-2023 07:30 PM

उर्दू अकादमी ने प्रदेश के हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री और उर्दू अकादमी की उर्दू कक्षा के विद्यार्थियों को उर्दू में अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। उत्तीर्ण छात्र और छात्राएं जिन्होंने 2023 की परीक्षा में सम्मिलित हो कर उर्दू विषय में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है उन्हे पुरुस्कृत किया जायेगा। सभी पात्र मेघावी विद्यार्थियों में से सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले को प्रथम पुरस्कार 2 हजार रूपये , द्वितीय पुरस्कार 1 हजार 500 रूपये दिए जायेंगे। शेष सभी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 1 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।

प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उर्दू कक्षा, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल की परीक्षा में उर्दू विषय में अधिक अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण हुऐ छात्र-छात्रायें अपनी सत्यापित अंक सूची, बैंक पास बुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति, मोबाईल नं० एवं पूरा पता 30 सितम्बर, 2023 तक मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग के कार्यालय, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल को भेजें तथा अन्य जानकारी अकादमी के फोन नं0 0755-2551691 से प्राप्त की जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.