वंचित वर्गों की सहायता के लिए तत्पर रहें विद्यार्थी: राज्यपाल

Updated on 11-10-2023 04:14 PM

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन बुधवार को राजभवन में रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में अध्यक्ष के रूप में वर्चुअल तरीके से शामिल हुए।

उन्होंने डिग्री प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करें, एवं समाज और राष्ट्र की निरंतर सेवा करें। उन्होंने  विद्यार्थियों से वंचित वर्गो की सहायता करने और संविधान की भावना के अनुरूप उन्हें अधिकार दिलाने के लिए प्रयत्न करने की अपील की।

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रविशंकर, नीति आयोग के सदस्य डॉ.वी.के.सारस्वत, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो.उमेश कुमार मिश्रा, रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला उपस्थित थे।

दीक्षांत समारोह में तीन प्रख्यात व्यक्तियों डॉ.वी.के.सारस्वत, जे.एस राजपूत और आशुतोष राणा को मानद उपाधि, 31 विद्यार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि, 36 को स्वर्ण पदक और 2664 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्नातकों के रूप में, अब आप अभूतपूर्व परिवर्तन और चुनौतियों के समय, दुनिया में कदम रख रहे हैं। दुनिया तेजी से विकसित हो रही है, आर्टिफिशियल इंटैलीजंेस, डेटा-माइनिंग और रोबोटिक्स में नई प्रौद्योगिकी हमारे जीवन और समाज को नया आकार दे रही है। यह अपार अवसरों का समय है, लेकिन गहन जिम्मेदारियों का भी।

हरिचंदन ने कहा कि विद्यार्थी हमेशा नए विचारों को आत्मसात् करने के लिए तैयार रहें। दुनिया उन लोगों को पुरस्कृत करती है जो अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलने और जोखिम लेने को तैयार हैं। नवाचार और रचनात्मकता को अपनाएं। शिक्षा एक विशेषाधिकार है, और इसके साथ हमारे समुदायों और समग्र विश्व की बेहतरी में योगदान देने की जिम्मेदारी भी आती है। महात्मा गांधी ने कहा था, आप खुद वह बदलाव बनें जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ें, परिवर्तन लाने वाले, नेता और नवप्रवर्तक बनें जिनकी हमारे समाज को आवश्यकता है। समारोह में कुलपति ने स्वागत भाषण दिया।

समारोह में राज्यपाल हरिचंदन को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विश्वविद्यालय के शासी निकाय  एवं प्रबंधन मंडल के सदस्य, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि राजेश तिवारी, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.