रैगिंग के भय से दूर भविष्य पर फोकस करें छात्र

Updated on 25-11-2023 01:53 PM
               मालवांचल यूनिवर्सिटी आईआईडीएस में एंटी रैगिंग पर सेमिनार


          डीसीआई के कार्यकारी समिति के सदस्य डॅा. राहुल हेगड़े ने एंटी रैगिंग कमेटी और विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी

इंदौर। इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस  में मालवांचल यूनिवर्सिटी और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया  द्वारा एंटी रैगिंग अवेयरनेस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर डीसीआई के कार्यकारी समिति के सदस्य डाॅ. राहुल हेगड़े ने एंटी रैगिंग कमेटी और विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में 2023 में प्रवेश लेने वाले  छात्रों को जानकारी दी।डॅा. राहुल हेगड़े ने कहा कि हर शिक्षा संस्थान के प्रथम जिम्मेदारी होती है बेहतर शिक्षा देना। उसके बाद छात्र को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के साथ उसके साथ एक मार्गदर्शक की तरह खड़ा होना है। आप लोगों में से ही कुछ लोग बहुत अच्छे डॅाक्टर्स बनकर समाज में सेवाएं देंगे। परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले हर नए छात्र के मन में रैगिंग का डर रहता है। मप्र के सबसे बड़े चिकित्सा शिक्षा समूह इंडेक्स समूह संस्थान और मालवांचल यूनिवर्सिटी का लक्ष्य है कि हम केवल शिक्षा नहीं बल्कि विद्यार्थी के संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी लेते है। पढ़ाई के साथ किसी भी तरह के मानसिक तनाव से जुड़ी समस्या के लिए भी आप विशेष मोटिवेशनल टीम और विभाग से संपर्क भी कर सकते है।रैगिंग के भय से दूर रहते है नए विद्यार्थी आज बेहतर शिक्षा और भविष्य पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। तभी आप मालवांचल यूनिवर्सिटी और अपने संस्थान का नाम रोशन कर सकेंगे।

एंटी रैगिंग कमेटी हर समय छात्र की मददगार

उन्होंने बताया कि आईआईडीएस में एंटी रैगिंग कमेटी सबसे बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। डीसीआई और मालवांचल यूनिवर्सिटी की यह जिम्मेदारी है कि हम अपने हर संस्थान में छात्रों को सुरक्षित और बेहतर माहौल प्रदान करे। इसके लिए खासतौर पर एंटी रैगिंग कमेटी के साथ हमने कई एंटी रैगिंग स्पेशल स्कॉड और हेल्पलाइन नंबर पूरे कैंपस में जारी किए। रैगिंग नहीं बल्कि किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्र हमसे या हॉस्टल वार्डन से सीधे संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, डायरेक्टर आर एस राणावत,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने डॅा. राहुल हेगड़े का एंटी रैगिंग विषय पर युवाओं का मार्गदर्शन करने पर आभार माना।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॅा.एलएस पाणिग्रही ने भी छात्रों को एंटी रैगिंग के विषय पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में आईआईडीएस प्रभारी डीन डॅा.सुपर्णा गांगुली ने एंटी रैगिंग कमेटी के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ राजीव श्रीवास्तव, डॅा. नवनीत अग्रवाल, डॅा. भूपेंद्र राजपूत, डॉ. हिमांशु कानूनगो, डॅा.रंजनमणि त्रिपाठी, डॅा. पूनम तोमर राणा, अमिता सिंह ,डॅा.उर्वशी तोमर,डॅा.रवीना मक्कर आदि शिक्षक उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.