सुभाष नगर आरओबी:तीन स्पॉट ऐसे खतरनाक जिन्हें जल्द नहीं सुधारा तो बढ़ेंगे जानलेवा हादसे

Updated on 03-07-2025 11:50 AM

90 डिग्री एंगल वाले ऐशबाग ब्रिज के निर्माण को लेकर चल रही बुराइयों के बीच अब सुभाष नगर आरओबी के निर्माण की खामी एक बार फिर सामने आ गई है। मंगलवार देर रात इस आरओबी पर तेज रफ्तार कार जबर्दस्त हादसे का शिकार होकर कई बार पलट गई। वजह यह थी कि प्रभात चौराहा की ओर से एमपी नगर की ओर आने वाले हिस्से में आरओबी के बीच में अचानक डिवाइडर शुरू हो जाना।

इस पर जो रिफलेक्टर लगाए गए, वो ऐसे हैं कि नजर ही नहीं आते। दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट मैनिट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल तिवारी के साथ करीब साढ़े तीन साल पहले की गई ग्राउंड रिपोर्ट में इस आरओबी के तीन स्पॉट को सुधारने की सलाह दी थी। यह ग्राउंड रिपोर्ट आरओबी के जल्दबाजी में हुए उद्घाटन के बाद की गई थी। इसके बाद भी निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने इन पर ध्यान नहीं दिया। जानकार कहते हैं कि अब तक इस आरओबी पर जानें नहीं गई हैं, इसलिए पुलिस या परिवहन विभाग ने इसे ब्लैक स्पॉट में शामिल नहीं किया है।

1. आरओबी पर चढ़ते ही डिवाइडर

मैदा मिल रोड पर जिंसी और बोर्ड ऑफिस चौराहे की ओर से आने वाले ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सिग्नल लगाए गए हैं। यानी एक बार में एक ही सिग्नल ग्रीन रहेगा। यदि किसी भी ओर से आने वाले वाहन चालकों ने सिग्नल जंप किया तो हादसे की संभावना बनती है। ये हालात बोर्ड ऑफिस की ओर से आने वाले वाहन चालकों को आरओबी पर चढ़ने के दौरान ही बनते हैं।

2. दूसरे छोर पर भी ऐसी स्थिति

आरओबी से मैदा मिल की ओर उतरने वाला ट्रैफिक और जिंसी से बोर्ड ऑफिस की ओर जाने वाला ट्रैफिक राइट यूटर्न नहीं ले सकता। ऐसे ही जिंसी से आने वाले ट्रैफिक को यूटर्न लेकर जिंसी की ओर जाने की इजाजत नहीं है। इसके लिए दोनों ट्रैफिक सिग्नल पर नो राइट यूटर्न का साइन बनाया गया है। इधर, पुल के इस छोर पर भी अचानक डिवाइडर शुरू हो जाता है।

3. रिफलेक्टर भी कामचलाऊ, वाई मार्क पर वह भी नहीं

मैदा मिल की ओर से आरओबी पर चढ़ने के करीब 100 मीटर बाद ब्रिज की दीवार शुरू होती है। इस पर रिफलेक्टर लगाए गए हैं, जो नाकाफी हैं। ऐसे ही प्रभात चौराहा की ओर से एमपी नगर आने वाले ट्रैफिक को भी आरओबी पर अचानक डिवाइडर नजर आता है, जो खतरनाक बन गया है। यदि कोई वाहन चालक आरओबी पर तेज रफ्तार में चढ़ता है तो रिफलेक्टर न होने के कारण वह हादसे का शिकार हो सकता है।

8 घंटे में दो हादसे, रात में कार पलटी, सुबह स्कूल वैन

सुभाष नगर आरओबी पर तीसरे नंबर के स्पॉट पर ही 8 घंटे में दो हादसे हुए। मंगलवार रात करीब 12 बजे डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई, वहीं बुधवार सुबह इसी स्पॉट पर करीब 8 बजे स्कूल वैन टकराई। कार हादसे वाला वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार सवार डिवाइडर नहीं देख पाता और टकराकर कार पलट गई। बताया जा रहा है कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं आई। इसके ठीक 8 घंटे बाद दूसरा हादसा हुआ। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन डिवाइडर में जा भिड़ी। हालांकि बच्चे घायल नहीं हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.