Sudha Murty ने किया खुलासा, आखिर क्यों उनके हसबैंड नारायण मूर्ति का वजन शादी के बाद से अब तक नहीं बढ़ पाया

Updated on 15-05-2023 08:33 PM
इंडियन एजुकेटर, ऑथर, सोशल वर्कर और इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति बीते वीकेंड पर 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आईं। उनके साथ इस शो पर फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की प्रड्यूसर गुनीत मोंगा और एक्ट्रेस रवीना टंडन भी पहुंची थीं। सुधा मूर्ति ने इस कॉमेडी शो पर अपनी लाइफ के कई किस्से शेयर किए। इनमें से एक किस्सा हसबैंड नारायण मूर्ति से पहली मुलाकात का भी है। इस शो में कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि पहली बार वह नारायण मूर्ति से कब मिलीं। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि नारायण मूर्ति का वजन आज भी उतना ही क्यों है जितना शादी के समय था।

Sudha Murty on The Kapil Sharma Show : सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि नारायण मूर्ति के एक दोस्त थे, जिनका नाम प्रसन्ना था और वो उनके भी कलीग थे। सुधा मूर्ति वे कहा, 'हम बस से जाते थे काम के लिए और हर रोज वो एक बुक लाते थे। हर बुक पर नारायण मूर्ति इस्ताम्बुल, नारायण मूर्ति पेशावर , नारायण मूर्ति पैरिस लिखा होता था। मुझे लगा ये नारायण मूर्ति इंटरनैशनल बस कंडक्टर है क्या?'

'मुझे लगा एकदम फिल्मी हीरो की तरह हैंडसम होंगे'

सुधा मूर्ति ने आगे बताया, 'मैंने पूछा कि ये नारायण मूर्ति कौन है, उन्होंने बोला कि मेरा दोस्त है पैरिस में था जो अब इंडिया आ गए और एक बार मिलना चाहते हैं। मुझे लगा जैसे एकदम फिल्मी हीरो की तरह होंगे, हैंडसम बोल्ड और नारायण मूर्ति डैशिंग।'

नारायण मूर्ति को पहली बार देखकर लगा कोई बच्चा हो

उन्होंने आगे कहा, 'जब दरवाजा खोला और सामने देखा तो लगा कि ये कौन है आदमी, ये तो जैसे छोटा बच्चा हो कोई। पहली बार मैं तभी मिली उनसे।' इसके बाद उन्होंने नारायण मूर्ति के वजन को लेकर भी बातें कीं और कहा,'वो शादी के समय जितने किलो के थे आज भी उतने ही किलो के हैं। क्योंकि मैं बैड कुक हूं और इसीलिए मेरे हसबैंड ने अपना वेट आज तक मेंटेन रखा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.