भारत को लेकर सुर बदलेंगी सुएला ब्रेवरमैन

Updated on 03-11-2022 05:20 PM

एक के बाद एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आईं भारतीय मूल की ब्रिटिश गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने बुधवार को भारत के राजदूत विक्रम दुरैस्वामी से मुलाकात की। ब्रेवरमैन ने देश के समुद्री तटों पर पहुंच रहे शरणार्थियों की संख्या बढ़ने को सीमा पर घुसपैठ बताया था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय प्रवासियों को लेकर भी अजीब बयान दिया था। अपने बयानों को लेकर विपक्ष और शरणार्थियों के पैरोकारों की आलोचना का सामना कर रही हैं।

सुएला ब्रेवरमैन और भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी की बैठक का एजेंडा प्रवासन एवं सुरक्षा मुद्दों पर परस्पर सहयोग था। करीब एक महीने पहले ही ब्रेवरमैन ने वीजा की निर्धारित अवधि से अधिक समय तक ठहरने वाले भारतीयों के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की थी। भारतीय उच्चायुक्त ने भारत-ब्रिटेन सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा करने तथा भारत-ब्रिटेन प्रवासन एवं गतिशीलता साझेदारी (एमएमपी) के तहत ‘बात आगे बढ़ाने’ के लिए मंगलवार को भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री ब्रेवरमैन से भेंट की।

दोनों के बीच यह भेंटवार्ता पिछले महीने ब्रेवरमैन द्वारा दिये गये विवादास्पद बयान के बाद हुई है। इस बयान में कथित रूप से कहा गया था कि एमएमपी भारत से अवैध प्रवासन तथा निर्धारित वीजा अवधि से अधिक समय तक ठहरने पर रोक नहीं लगा पा रहा है। इस भेंट के बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘ उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी ने भारत-ब्रिटेन सुरक्षा साझेदारी पर चर्चा करने तथा भारत-ब्रिटेन प्रवासन एवं गतिशीलता साझेदारी (एमएमपी) के तहत ‘बात आगे बढ़ाने’ के लिए मंगलवार को भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री ब्रेवरमैन से भेंट की।’’

ब्रेवरमैन ने उसके जवाब में भारत एवं ब्रिटेन के बीच ‘मजबूत साझेदारी’ का जिक्र किया। बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुरक्षा एवं प्रवासन समेत परस्पर साझे हितों पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर काम करने के लिए मैं आशान्वित हूं।’’ इसे सुलहभरे कदम के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि भारतीय मिशन ने गृह मंत्री के इस आरोप का प्रतिवाद किया था कि अवैध प्रवासन पर बेहतर सहयोग के लिए भारत सरकार के साथ किए गए करार ने ‘अच्छी तरह काम नहीं किया है।’’

भारतीय उच्चायोग ने पिछले महीने एक बयान में कहा था, ‘‘ गृह मंत्रालय द्वारा साझा किये गये आंकड़े के मुताबिक आजतक, उच्चायोग के पास भेजे गये सभी मामलों पर कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा, ब्रिटेन ने भी प्रवासन एवं गतिशीलता संधि के तहत कुछ कटिबद्धताओं को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाये हैं और हमें उल्लेखनीय प्रगति का इंतजार है ।’’ दरअसल एक व्यापक धारणा थी कि पूर्व प्रधानंमत्री लिज ट्रस के मंत्रिमंडल में गृहमंत्री रहीं ब्रेवरमैन ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार संधि वार्ता को पटरी से उतार दिया था। उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि यह भारतीयों के लिए ‘खुली सीमा’ नीति होगी। तब उन्होंने कहा था ‘‘इस देश में प्रवास देखिए ... वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने वाले लोगों में सबसे बड़ा समूह भारतीय प्रवासियों का है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.