पाकिस्तान में मियांवाली एयरबेस पर आत्मघाती हमला, आतंकियों ने 3 विमानों को उड़ाया, मुठभेड़ खत्म

Updated on 04-11-2023 03:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मियांवाली में एयरफोर्स स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ है। भारी हथियारों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने मियांवाली में पाकिस्तानी वायु सेना के ट्रेनिंग सेंटर के अंदर घुसकर गोलीबारी की है। इस हमले में आतंकवादियों ने तीन लड़ाकू विमानों को उड़ा दिया, जबकि कई सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है। पाकिस्तानी वायु सेना ने दावा किया है कि उन्होंने नौ आतंकवादियों को मार गिराया है और बाकी तीन को अलग-थलग कर दिया है।


सेना ने मार गिराए तीन आतंकी

पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने कहा कि उन्होंने जवाबी गोलीबारी में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। पांच से छह भारी हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने सुबह-सुबह हमला किया, जिसके बाद गोलीबारी हुई। पीएएफ ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकियों के एयरबेस में घुसने से पहले ही उन्होंने हमले को नाकाम कर दिया।


आतंकियों ने 3 विमानों को उड़ाया

पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग आईएसपीआर ने कहा कि हमले के दौरान पहले से ही जमीन पर खड़े तीन विमानों और एक ईंधन बोजर को भी कुछ नुकसान हुआ। क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराने के लिए एक व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान अंतिम चरण में है। आईएसपीआर ने कसम खाई कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पाकिस्तानी वायु सेना ने क्या कहा

पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने बयान में कहा "04 नवंबर, 2023 को, दिन के शुरुआती घंटों में, पाकिस्तान वायु सेना का मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस एक असफल आतंकवादी हमले की चपेट में आ गया। सैनिकों द्वारा प्रभावी प्रतिक्रिया को नाकाम कर दिया गया। संपत्ति और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। असाधारण साहस और समय पर प्रतिक्रिया का प्रदर्शन करते हुए 3 आतंकवादियों को बेस में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि शेष 3 आतंकवादियों को सैनिकों द्वारा समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया के कारण घेर लिया गया/अलग-थलग कर दिया गया।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.