'बुट्टा बोम्‍मा, मैं वादा निभा रहा', Jacqueline Fernandez की फिल्‍मफेयर परफॉर्मेंस देख सुकेश चंद्रशेखर दीवाना

Updated on 08-05-2023 08:06 PM
जैकलीन फर्नांडिस बीते कुछ महीनों से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के कारण लगातार चर्चाओं में हैं। दो हजार करोड़ रुपये की ठगी मामले में जहां वह कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लगा रही हैं और सुकेश संग अपने रिश्‍तों से इनकार कर रही हैं, वहीं वह कोर्ट में भी कह चुकी हैं कि महाठग उन्‍हें परेशान कर रहा है। एक बार फिर सुकेश की जुबान पर जैकलीन का नाम आया है। यही नहीं, इस बार उसने एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें जैकलीन और उनकी फिल्‍फेयर परफॉर्मेंस का जिक्र है। सुकेश ने अपने इस लंबे-चौड़े नोट में जैकलीन को 'माय बेबी गर्ल' लिखा है। साथ ही यह भी कि वह इस बार बर्थडे पर एक्‍ट्रेस को सरप्राइज देने वाला है। यकीनन मंडोली जेल में बंद सुकेश का इस तरह बार-बार एक्‍ट्रेस का नाम लेना, जैकलीन के लिए सिर दर्द बन गया है।


Jacqueline Fernandez का जन्‍मदिन 11 अगस्‍त को है। सुकेश ने अपने वकील अनंत मलिक के जरिए यह चिट्ठी भेजी है। जिसमें महाठग ने लिखा है कि 68वें फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में एक्‍ट्रेस की डांस परफॉर्मेंस देख उसे एक बार फिर प्‍यार हो गया है। इस चिट्ठी में सुकेश ने जैकलीन के लिए 'माय बेबी गर्ल', 'माय क्‍वीन', 'बुट्टा बोम्‍मा' जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया है। 'बुट्टा' का मतल‍ब टोकरी से है, जबकि 'बोम्‍मा' का अर्थ है गुड़‍िया। सुकेश ने यह भी लिखा है कि वह जैकलीन को बहुत मिस कर रहा है।

सुकेश ने चिट्ठी में लिखा- तुम सुपरस्‍टार, तुम बॉम हो

सुकेश अपनी च‍िट्ठी में लिखता है, 'माय लव, माय बेबी जैकलीन, माय बोम्‍मा, मैंने 28 अप्रैल को फिल्‍फेयर अवॉर्ड्स देखा। मैं यह कुबूल करना चाहता हूं कि तुम इसमें जबरदस्‍त थी और तुम्‍हारी परफॉर्मेंस बेस्‍ट रही। पूरे शो में तुम्‍हारा डांस एक्‍ट शो-स्‍टॉपर रहा बेबी। तुम एलिगेंट, क्लासी, सुपर-हॉट थीं और तुमने मुझे फिर से अपने प्यार में पागल बना दिया है। मेरे पास कोई शब्द नहीं है, तुम एक बॉम, सुपरस्टार हो मेरी बेबी गर्ल।'

सुकेश ने लिखा- मैं अपना वादा निभा रहा हूं

महाठग ने आगे लिखा है, 'तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं धन्य हूं, मेरी रानी। बोट्टा बोम्मा, मैं तुम्हें हर पल, हर सेकेंड प्यार करता हूं। तुम्हें पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, और यह भी जानता हूं कि तुम भी मुझे पागलों की तरह प्‍यार करती हो। मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं... तुम्हारे जन्मदिन के लिए मेरे पास एक सुपर सरप्राइज है, जो तुम्हें बहुत पसंद आएगा। मैं अपना वादा निभा रहा हूं! अब और इंतजार नहीं कर सकता! बेबी मैं चाहता हूं कि तुम मुस्कुराती रहो, मैं यहां हूं, सच्‍चाई की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है, चिंता मत करो बेबी।'

ईस्‍टर पर भी सुकेश ने लिखी थी जैकलीन के नाम चिट्ठी

सुकेश ने इससे पहले ईस्टर के मौके पर भी जैकलीन के नाम चिट्ठी लिखकर उन्‍हें बधाई दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि अगला ईस्टर 'अब तक के जीवन का सबसे अच्छा उत्सव' होगा। ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडिस से जहां ईडी कई बार पूछताछ कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है, जिसमें जैकलीन को आरोपी बनाया है। हालांकि, एक्‍ट्रेस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को गिरफ्तारी से राहत दी है। जबकि सुकेश और उसकी पत्नी लीना पॉलोज कथित मनी लॉन्ड्रिंग और 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.