जैकलीन के लिए सुकेश ने भेजा जेल से लव लेटर :​​​​​​​ वैलेंटाइन्स डे विश करते हुए गोल्ड डिगर का किया जिक्र

Updated on 20-02-2024 04:46 PM

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर, लगातार जैकलीन फर्नांडिस के लिए लव लेटर भेज रहा है। चाहे दीवाली हो या कोई ईवेंट, सुकेश लगातार जैकलीन को खत लिखकर अपने प्यार का इजहार करता है। अब वैलेंटाइन्स डे के मौके पर सुकेश ने फिर एक लेटर भेजा है, जिसमें उन्होंने जैकलीन को मनाते हुए गोल्ड डिगर का जिक्र किया है।

अपने लेटर में सुकेश ने जैकलीन के लिए लिखा है, 'बेबी, मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं। वैलेंटाइन्स वीक के पहले दिन से लेकर हर लम्हे में तुम्हें ही सोचता हूं। ये हमारा दूसरा वैलेंटाइन्स डे है, जब हम एक दूसरे से दूर हैं। लेकिन ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं होगा। ये हमारा साल है, जिसमें हम अपने आसपास की सारी नेगेटिविटी और मुश्किलों को दूर कर देंगे। एक इंसान के तौर पर हम रिएक्ट करते हैं, मिसलीड करते हैं, भड़कते हैं, भड़काते हैं, गलत कदम उठाते हैं, दिल और दिमाग अलग एडवाइज देते हैं, लेकिन आखिर में हम दिल की सुनते हैं।'

लेटर में आगे लिखा है, 'मैं भी दूसरों से अलग नहीं हूं। मैं भी इंसान हूं, मैं भी रिएक्ट करता हूं और तुमसे दूर चला जाता हूं क्योंकि मुझे हर्ट होता है मुझे महसूस होता है कि मुझे धोखा दिया जा रहा है। लेकिन मैं रुकता हूं और फिर दिल से आवाज आती है कि मैं तुम्हें कैसे हर्ट कर सकता हूं या इस बारे मैं कैसे सोच सकता हूं। हम किसी ऐसे इंसान को हर्ट नहीं कर सकते जिसे हम इस दुनिया में हर चीज से ज्यादा प्यार करते हैं, मैं पीछे हटता हूं और खुद पर नाराज हो जाता हूं।'

लेटर में किया गोल्ड डिगर का जिक्र

सुकेश ने अपने लव लेटर में गोल्ड डिगर का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों में जो लोग हम दोनों को जानते थे, वो दूर बैठकर सब गलत होते देख मजे ले रहे हैं। खासकर वो लोग जिन्हें मैं गोल्ड डिगर कहता हूं। उन लोगों ने मुझे तुम्हारे खिलाफ भड़काने के लिए इनडायरेक्टली एक मैसेज भी भेजा है, लेकिन वो गोल्ड डिगर ये नहीं समझते कि मैं वो इंसान नहीं जो इतनी जल्दी बातों में आ जाऊं।

तो मैं उन गोल्ड डिगर और हेटर्स को भी एक मैसेज देना चाहता हूं, डियर गोल्ड डिगर, आप और आपसे जुड़े पिछले लोगों ने मेरे और जैकी (जैकलीन) के बीच लड़ाई पैदा करना चाही, लेकिन नाकाम रहे। अब इस बुरे समय में एक और बार आपने यही कोशिश की और बुरी तरह फेल हो गए।' अपने लेटर के आखिर में सुकेश ने जैकलीन के लिए गाना तू मान मेरी जान डेडिकेट किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दो साल पहले सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को महंगे तोहफे दिए थे। इसी दौरान उसने जैकलीन को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। दोनों की कुछ प्राइवेट फोटोज भी सामने आए थे, हालांकि जैकलीन ने कभी सुकेश से रिलेशनशिप होने की बात कभी कबूल नहीं की है।

आगे इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस से मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत पूछताछ शुरू कर दी थी। जैकलीन ने पूछताछ में बताया कि वो नहीं जानती थीं कि सुकेश एक ठग है।

इसके बाद से ही ठग सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन के नाम लेटर लिखकर लाइमलाइट में बना रहा है। दिसंबर 2023 में जैकलीन ने हाईकोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर पर धोखाधड़ी करने और मीडिया के जरिए इमेज खराब करने के लिए केस दायर करवाया था, हालांकि इसी महीने उन्होंने अपना केस वापस ले लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.