सुम्बुल के पिता तौकीर खान करने जा रहे दूसरी शादी, जानिए कौन हैं 'इमली' की होने वाली मम्मी

Updated on 09-06-2023 08:29 PM
टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान के पिता जल्द शादी करने जा रहे हैं। जी हां, एक्ट्रेस के पिता ने शादी का फैसला लिया है और इस गुडन्यूज को खुद सुम्बुल तौकीर खान ने कंफर्म भी किया है। एक्ट्रेस जब 6 साल की थीं तो उनके पैरेंट्स का डिवोर्स हो गया था। सुम्बुल के पिता तौकीर हसन खान ने ही दोनों बेटियों को पाला और एक्टिंग के लिए इंस्पायर किया। आइए बताते हैं तौकीर खान की शादी को लेकर क्या अपडटे है।

19 साल की सुम्बुल खान के पिता तौकीर खान अगले हफ्ते शादी करने जा रहे हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट 'ई-टाइम्स' के मुताबिक, सुम्बुल की छोटी बहन सानिया ने ही पिता को दूसरी शादी के लिए मनाया है। तौकीर खान की होने वाली वाइफ का नाम निलोफर हैं जिनके साथ वह अगले हफ्ते निकाह करेंगे।

तलाकशुदा हैं सुम्बुल की होने वाली मम्मी

तौकीर खान (Sumbul Touqeer Father) की होने वाली पत्नी भी डिवोर्सी हैं। उनका भी कुछ समय पहले तलाक हो गया था और उनकी भी एक बेटी है। इस मौके पर Sumbul Touqeer ने कहा, 'मैं पिता के लिए बहुत खुश हूं। मैं दोनों का अपनी फैमिली में स्वागत करती हूं। सिर्फ मां ही नहीं बल्कि उनके साथ हमें छोटी बहन भी मिल रही हैं। हम सभी उत्सुक हैं। मेरे पिता ने हमेशा हमें इंस्पायर किया है। मैं और मेरी छोटी बहन पापा के लिए बहुत खुश हैं। मेरे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान, जो बिग बॉस 16 में मुझसे मिलने आए थे, उन्होंने इस शादी में अहम भूमिका निभाई है और हम उनके शुक्रगुजार हैं।'

क्या करते हैं सुम्बुल खान के पिता तौकीर खान

बिग बॉस 16 के बाद सुम्बुल को ही नहीं, बल्कि उनके पिता Touqeer Khan को भी खूब लोकप्रियता मिली थी। वह अपनी कविताओं के लिए शो में खूब छाए रहे थे। उनके कामकाज की बात करें तो वह टीवी सीरियल्स के कोरियोग्राफर रहे हैं।

6 साल की सुम्बुल के पिता का हुआ था तलाक
सुम्बुल ने बताया था कि जब वह छह साल की थीं तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। उनके परिवार ने बहुत सारी मुश्किलों का सामना किया था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि दिल्ली से मुंबई जब वह शिफ्ट हुए थे तो मां से उनकी बिल्कुल बातचीत बंद हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.