तेज बारिश में सुरक्षित आशियाने का आनंद ले रहे हैं सुंदरलाल

Updated on 06-07-2026 12:49 PM

बैकुण्ठपुर।   कोरिया जिले में भी अब मानसून ने अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया है। जिले में बीते तीन चार दिनो से रूक रूक कर हो रही तेज बारिश के बीच भी बैकुण्ठपुर जनपद के ग्राम जूनापारा में रहने वाले सुंदरलाल अपने परिवार के साथ रात को चैन की नींद सो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान ने उनके परिवार के जीवन में सुख की एक नई परिभाषा लिख दी है। बारिश में अब यह परिवार कच्चे खपरैल घर की चिंता से मुक्त होकर खेती किसानी के लिए मेहनत करने में जुट गया है। 

कच्चे घर का संकट

जूनापारा निवासी सुंदरलाल का परिवार बारिश में इतना निश्चिंत कभी नहीं रह पाता था बारिश के दिनों में उनके कच्चे मकान की समस्या आए दिन उन्हे परेशान करती थी। खेती के दिनों में दिन भर हाड़तोड मेहनत करके जब परिवार रात को आराम करने के लिए कच्चे घर में आता तो टपकती खपरैल उनके बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद कष्टकारी हो जाती थीं। ऐसे में पूरा परिवार परेशान रहता था।

आवास ने बदली तस्वीर

आर्थिक स्थिति कमजोर होने से सुंदरलाल अपने लिए एक पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं थे ऐसे में गत वित्तीय वर्ष में उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हे पक्के मकान का लाभ स्वीकृत हुआ। शासकीय अनुदान राशि के साथ 90 दिन की मजदूरी से उन्हे बड़ा लाभ मिला और पूरे परिवार ने जुटकर अपना सपनों का आशियाना तैयार कर लिया।

हर मौसम में सुकून

पक्के आवास में रहने वाले हितग्राही सुंदरलाल ने कहा कि अब मौसम और सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। बच्चियों को पढ़ने के लिए सुरक्षित आवास हो गया। रात को बारिश तूफान में भी अब किसी तरह की कोई चिंता नहीं रहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.