सुनीता आहूजा बोलीं- गोविंदा का माफी मांगना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया, कभी नहीं चाहूंगी कि वो दोबारा ऐसा करें

Updated on 14-11-2025 01:01 PM
हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूज ने उनके परिवार के पंडित के खिलाफ कुछ ऐसी बातें कही थीं जो एक्टर को अच्छा नहीं लगा था। इसके बाद गोविंदा ने अपने पुजारी के खिलाफ दिए पत्नी के बयान पर खुद माफी मांगी थी। अब सुनीता आहूजा ने कहा है कि उनका इस तरह माफी मांगना पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि वो कभी नहीं चाहेंगी कि गोविंदा उनकी बातों के लिए माफा मांगें।

सुनीता ने कहा, 'काफी सुन रही हूं कि मैंने कुछ गलत शब्द का इस्तेमाल किया है। मेरे आदर्श गोविंदा जी, जो मेरे पतिदेव हैं, उन्होंने हाथ जोड़ के माफी मांगी है और मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। मैं आपको एक बात कहूंगी कि मैं कभी चाहूंगी कि आप कभी किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़ें।'

'गोविंदा को माफी मांगने की ज़रूरत नहीं थी'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने किसी का नाम नहीं लिया था, मैंने किसी के बारे में विशेष तौर पर नहीं बोला। मेरे साथ ऐसी कुछ हुई थी चीजें तो मैंने इसलिए बोला। अगर आप लोगों को बुरा लगा हो तो मैं हर सिद्ध पीठ के गुरुजी को और हर स्थल के गुरु जी को मैं हाथ जोड़ के माफी मांगना चाहती हूं, अगर किसी को बुरा लगा। मेरे साथ में जो अनुभव हुआ वो मैंने वो बोला। अभी गोविंदा जी के यहां 3-3 पंडित हैं उनको ये स्पष्टीकरण देना चाहिए कि कोई जरूरी नहीं था। मैं कभी नहीं चाहती हूं कि गोविंदा ऐसा करे। मैं हर गुरु जी से माफी मांगती हूं। गोविंदा को माफी मांगने की जरूरत नहीं थी, मुझे यह पसंद नहीं आया और मैं कभी नहीं चाहूंगी कि वह दोबारा ऐसा करें।

सुनीता ने कहा था- कभी-कभी पूजा के लिए 2 लाख रुपए तक दे देते हैं

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सुनीता आहूजा ने पॉडकास्ट पर कहा था कि गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वो कभी-कभी पूजा के लिए 2 लाख रुपए तक दे देते हैं। उन्होंने गोविंदा की टीम पर निशाना साधते हुए कहा था, 'गोविंदा के दोस्तों और उनकी टीम में कुछ लोग बेवकूफ हैं और उनकी सलाह बेकार है। ये लोग गोविंदा को गलत सलाह देते हैं।'

गोविंदा ने पुजारी के खिलाफ दिए बयान की निंदा की थी

इस बयान के कुछ ही समय बाद गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा उनके पारिवारिक पुजारी के खिलाफ दिए बयान की निंदा की थी और माफी भी मांगी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में गोविंदा ने कहा था, 'नमस्कार प्रणाम, मैं गोविंदा हूं और मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि मेरे घर परिवार के पंडित, आदरणीय मुकेश शुक्ला जी, बहुत ही योग्य, गुणी और प्रमाणिक हैं। हमारा घर परिवार सदैव आपसे जुड़ा रहा है।'

'हमारी धर्मपत्नी ने जो अपशब्द कहे, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं'

उन्होंने आगे कहा था, 'हमारी धर्मपत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं और खंडन भी करूंगा, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि पंडित जी बहुत ही सरल और निष्पक्ष हैं।' गोविंदा ने आखिर में ये भी कहा था कि पंडित मुकेश जी और उनका परिवार मुश्किल वक्त में मेरे साथ रहे हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.