सनी देओल और अमीषा पटेल गाजियाबाद में आए नजर, 'गदर 2' के इन सितारों ने पूरी भीड़ के सामने मचा दिया गदर

Updated on 07-08-2023 03:08 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं फैन्स तक पहुंचाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। इसी प्रमोशनल इवेंट के तहत सनी और अमीषा अपनी इस फिल्म की टीम के साथ गाजियाबाद भी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। दोनों एक्टर इस मौके पर अपने फिल्मी किरदार वाले लुक में नजर आए और दोनों ने अपने फैन्स के सामने जमकर डांस भी किया।

11 अगस्त को रिलीज हो रही निर्देशक अनिल शर्मा की इस फिल्म Gadar 2 के प्रमोशन में एक्टर्स और मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में सनी देओल राजस्थान की सैर पर थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान बॉर्डर पर देश के सिपाहियों से मुलाकात की और उनके साथ ढेर सारा वक्त बिताया। इसके बाद सनी देओल अटारी बॉर्डर पहुंचे और यहां भी उनका जमकर स्वागत हुआ। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अब ये कलाकार दिल्ली पहुंचे हैं और इसी दौरान उन्होंने गाजियाबाद के फैन्स से भी मुलाकात की।

सनी और अमीषा पटेल ने किया डांस
सनी देओल ने अपने इस इवेंट की कई सारी झलकियां इंस्टाग्राम के इंस्टा स्टोरी पर की है, जिसमें वो अमीषा पटेल के साथ फैन्स के सामने परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस इवेंट में सिंगर उदित नारायण भी इन कलाकारों से मौजूद थे। उदित नारायण ने इस फिल्म के गाने से पूरा माहौल रंगारंग कर दिया और इस गाने पर अमीषा-सनी ने डांस का धमाल मचा डाला।

एक बार फिर से गदर मचाएगा तारा सिंह

सनी ने इस फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा, 'अपने परिवार और देश के लिए एक बार फिर से गदर मचाएगा तारा सिंह।' बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा लीड रोल में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.