सनी देओल ने अपनी बहू दृशा आचार्य को दिया 'गदर 2' की सक्सेस का क्रेडिट, बोले- वो लकी चार्म साबित हुई

Updated on 16-08-2023 03:44 PM
सनी देओल के लिए ये साल शायद काफी अच्छा साबित हुआ। उनके घर बैक-टू-बैक खुशियां ही आ रही हैं। पापा धर्मेंद्र की फिल्म तो हिट हुई ही। उनकी भी 'गदर 2' ने सबके दांत खट्टे कर दिए हैं। इस मूवी ने पांचवे दिन 228.98 करोड़ तो 298.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका पांच दिन में बजा दिया है। जहां फैन्स इस मूवी में तारा सिंह को इसकी सफलता का क्रेडिट दे रहे हैं। वहीं, खुद सनी देओल इसकी सक्सेस का जिम्मेदार अपनी बहू को बता रहे हैं।


सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को मुंबई में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। इस शादी में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ था। बहुत ही ग्रैंड लेवल पर सेरेमनी हुई थीं। मगर हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां करण की इस खुशी में शरीक नहीं हुई थीं। खैर। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा किया जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की सफलता का कारण उनकी बहू दृशा आचार्य हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देओल परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि अभिनेता का मानना है कि उनके बेटे करण देओल की पत्नी और 'घर की लक्ष्मी' दृशा आचार्य परिवार के लिए लकी चार्म साबित हुई हैं।

बिछड़े हुए परिवार मिल गए

हाली हमें सनी देओल और बॉबी देओल ने शायद पहली बार मीडिया के सामने, अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल से मुलाकात की थी। ईशा देओल ने अपने घर पर 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जहां ये सब इकट्ठा हुए थे। वहां ये जिस तरह से मिले थे, देखकर साफ जाहिर हो रहा था कि इनका रिश्ता आपस में बहुत ही सुलझा हुआ और प्यारा है। और ये नजारा भी करण की शादी के बाद ही देखने को मिला था। उसके पहले इन्हें साथ नहीं देखा गया था।

अनिल शर्मा की फिल्म ने काटा गदर

अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्टेड 'गदर 2' की बात करें तो यह 2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' की अगली कड़ी है, जिसमें सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह अवतार में हैं, जबकि अमीषा ने सकीना की भूमिका में नजर आर रही हैं। उनके अलावा फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और शाहरुख खान की 'पठान' के ठीक बाद 2023 की ओपनर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.