सुपरहिट 'गदर 2' के बाद से सनी देओल ने साइन नहीं की कोई भी फिल्म, सामने आई यह वजह

Updated on 21-09-2023 01:32 PM

'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस अब सनी देओल की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही ऐसी खबरें आईं कि सनी देओल, राजकुमार संतोषी के साथ सारे गिले-शिकवे मिटाकर उनके साथ काम करने को तैयार हैं। इसके अलावा वह अपनी कुछ फिल्मों के सीक्वल पर काम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। खबर है कि सनी देओल ने 'गदर 2' के बाद से कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। इसकी वजह क्या है, यह भी सामने आई है।

कहा जा रहा था कि Sunny Deol अब 'अपने' का सीक्वल शुरू करेंगे, जिसमें वह पापा Dharmendra और भाई Bobby Deol के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा 'इंडियन' के सीक्वल को लेकर भी चर्चाएं सामने आईं। पर सनी देओल के पास न तो अभी कोई नया प्रोजेक्ट है, और ना ही वह किसी फिल्म पर फिलहाल काम करने वाले हैं।


अभी पर्सनल ब्रेक पर सनी देओल, यह है वजह

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने बताया कि सनी देओल अभी पर्सनल ब्रेक पर हैं, और उन्होंने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। वह अभी अमेरिका में हैं, जहां मम्मी-पापा और परिवार के अन्य लोगों के साथ वक्त बिता रहे हैं। सोर्स ने बताया कि सनी देओल 'गदर 2' के थकाऊ शेड्यूल के बाद आराम फरमा रहे हैं। इस ब्रेक के दौरान वह इस बात पर सोच-विचार करेंगे कि आगे किस तरह के प्रोजेक्ट या फिल्में करना चाहते हैं।


राजकुमार संतोषी के साथ अभी फिल्म नहीं

'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान के साथ सनी देओल का पैचअप हो जाने के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि वह राजकुमार संतोषी से भी सुलह कर लेंगे। दोनों ने साथ में 'दामिनी', 'घायल' और 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। लेकिन सोर्स के मुताबिक, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसी सुगबुगाहट है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी नई फिल्म के लिए साथ आएंगे, पर ऐसा नहीं होने वाला। सोर्स ने बताया कि फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल तो ऐसा कुछ भी प्लान में नहीं है।


अमेरिका से लौटने के बाद स्क्रिप्ट पर काम

बताया जा रहा है कि सनी देओल जब अमेरिका से वापस आएंगे, तो स्क्रिप्ट्स पढ़ना शुरू करेंगे, और उसके बाद ही कुछ फाइनल करके काम शुरू करेंगे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.