सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने नई रिलीज फिल्म को दी पछाड़, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी दमदार

Updated on 16-02-2026 01:19 PM
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से रविवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। जहां शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' का तीसरे दिन ही दम फूलता दिखा और वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने खूब छक्के छुड़ाए। खैर, इस वक्त यहां बात कर रहे हैं सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की जिसके मुकाबले में सामने खड़ी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी पिछले कई दिनों से रेस में लगभग बराबर चल रही है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग शैली की हैं, लेकिन दोनों ने अपनी कहानी, स्टार कास्ट और दर्शकों के इमोशंस को पकड़ने की कोशिश की। रविवार के दिन 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' दोनों ने 'तू या मैं' को बुरी तरह पस्त कर दिया है।

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का मुकाबला अब बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां 'बॉर्डर 2' एक एक्शन वॉर फिल्म है, वहीं दूसरी तरफ, 'मर्दानी 3' बढ़ते अपराध को उजागर करने वाली कहानी है। हालांकि, 'बॉर्डर 2' अपनी लागत से काफी आगे अब मुनाफे को इंजॉय कर रही है, वहीं 'मर्दानी 3 को देसी बॉक्स ऑफिस पर अभी अपनी लागत को टच करने में थोड़ा समय और बाकी है।

'बॉर्डर 2' की कहानी

'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। साल 1971 के युद्ध के दौरान जब पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में अशांति थी, पाकिस्तान ने भारत पर पश्चिमी मोर्चे से हमला किया। कर्नल फतेह सिंह (सनी देओल) और उनके तीन जूनियर अधिकारी - मेजर होशियार सिंह (वरुण धवन), एयरफोर्स ऑफिसर निर्मल सिंह (दिलजीत दोसांझ), और नेवी ऑफिसर महेंद्र सिंह रावत (अहान शेट्टी) ने बहादुरी से दुश्मनों को जवाब दिया था। इस लड़ाई में भारतीय सेना तीनों मोर्चों पर विजयी होती है।

'बॉर्डर 2' ने रविवार को कितनी की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने रविवार को 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 24 दिनों में 321.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। 23 दिनों में इस फिल्म ने अब तक 438.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं उम्मीद है कि ये फिल्म रविवार तक वर्ल्वाइड 323 करोड़ से आगे जा चुकी है।

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3'

वहीं रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' शुरुआत सधी हुई की थी। अब रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने रविवार को 'बॉर्डर 2' को टक्कर देने के लिए खड़ी नजर आ रही है। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई जिसकी कहानी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एनआईए के साथ काम कर रही होती हैं। रोनी को छोटी बच्चियों के लापता होने वाले मामलों की जिम्मेदारी दी जाती है। जांच के दौरान पता चलता है कि इसके पीछे एक मानव तस्करी गिरोह है। इसमें रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला और प्रजेश कश्यप जैसे कलाकार हैं।

'मर्दानी 3' ने की कितनी कमाई

इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने अब तक 44.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 65.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी भी ये फिल्म 'मर्दानी 2' के कलेक्शन को पछाड़ नहीं पाई है। 'मर्दानी 2' ने हिन्दी नेट कलेक्शन के नाम पर लाइफटाइम 47.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

'कुछ कुछ होता है' से बस 2.68 करोड़ रुपये पीछे

रानी मुखर्जी की अब तक फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी ये फिल्म 'मर्दानी 3' (करीब 60 करोड़ बजट) कमाई के लिहाज से अभी छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं 'कुछ कुछ होता है' ने 46.88 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि पहले नंबर पर फिल्म 'तलाश' (93.61 करोड़ रुपये) है। हालांकि, 1998 और 2024 के बीच अनुमानित इन्फ्लेशन रेट लगभग 6.5% से 7% रही है। इस हिसाब से अगर 'कुछ कुछ होता है' की कमाई पर नजर डालें ये करीब (46.88 X 6.35= 297.688 के करीब है।

रानी मुखर्जी की फिल्में- कमाई (इंडिया नेट कलेक्शन)

1. तलाश - ₹93.61 करोड़
2. मर्दानी 2- ₹47.35 करोड़
3. कुछ कुछ होता है- ₹46.88 करोड़
4. हिचकी - ₹45.82 करोड़
5. कभी अलविदा ना कहना - ₹ 44.65 करोड़
6. मर्दानी 3 - ₹44.2 करोड़
7. ता रा रम पम ₹ - 38.24 करोड़
8. बंटी और बबली- ₹36.11 करोड़
9. नो वन किल्ड जेसिका- ₹27.66 करोड़
10. मंगल पांडे: द राइजिंग- ₹ 27.66 करोड़

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.