सनी देओल की 'गदर 2' करेगी बंपर धमाका, बिक चुकी हैं करीब 1 लाख टिकटें, अभी 6 दिन बाकी

Updated on 05-08-2023 03:28 PM
'गदर 2' की रिलीज हो अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। प‍िछले दिनों बॉक्‍स ऑफिस पर हॉलीवुड ने 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' के रूप में साल 2023 का सबसे बड़ा क्‍लैश देखा, अब बारी बॉलीवुड की है। 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्‍कर्ष शर्मा की 'गदर 2' का भ‍िड़ंत अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' से होने वाली है। दोनों ही फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग की ख‍िड़की खुल चुकी है और शुक्रवार रात तक के आंकड़ों में अनिल शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'गदर 2' बाजी मार रही है। इस फिल्‍म को धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है।

Gadar 2 Advance Booking: सिनेमाघरों में 'गदर 2' की रिलीज 22 साल पुराने इतिहास को फिर से दोहरा सकती है। साल 2001 में 15 अगस्‍त को 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। तब इस फिल्‍म की टक्‍कर आमिर खान की 'लगान' से हुई थी। दिलचस्‍प है कि इस रेस में भी 'गदर' ने बाजी मारी थी और 22 साल बाद एक बार फिर इसके सीक्‍वल 'गदर 2' का जोर ज्‍यादा है। बॉक्‍स ऑफिस के गण‍ित का हिसाब रखने वाली वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, शुक्रवार 04 अगस्‍त तक 'गदर 2' के 90,885 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शुक्रवार तक यह संख्‍या 1 लाख के पार पहुंच जाएगी। ये आंकड़ें फिल्‍म के 2D और 3D वर्जन दोनों से हैं।

शुक्रवार रात तक एडवांस बुकिंग से 2.42 करोड़ की कमाई

Gadar 2 Vs OMG 2: रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' ने एडवांस बुकिंग से शुक्रवार, रात 10 बजे तक 2.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। देश के टॉप-3 मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन से लेकिर सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स तक में दर्शक का 'गदर 2' के लिए क्रेज दिख रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि अभी फिल्‍म की रिलीज को 6 दिन बचे हुए हैं। यानी अभी छह दिनों तक एडवांस बुकिंग की ख‍िड़की खुली रहेगी। ऐसे में कोई आश्‍चर्य नहीं होगा, यदि यह फिल्‍म रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे के लिए 10 करोड़ रुपये की एडवांस बुंकिंग कर ले। जहां तक 'OMG 2' की बात है तो शुक्रवार रात तक फिल्‍म के करीब 12000 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है।

ओपनिंग डे पर 25 करोड़ से अध‍िक कमाई करेगी 'गदर 2'!

Gadar 2 Box Office Prediction: सनी देओल की फिल्‍म 'गदर 2' का सारा दारोमदार पिछली फिल्‍म के बंपर सक्‍सेस पर टिका हुआ है। खासकर जिस तरह से फिल्‍म के टीजर, ट्रेलर और गानों को रेस्‍पॉन्‍स मिला है, बाजार के जानकार मानते हैं कि यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी। अभी तक यही आकलन है कि 'गदर 2' ओपनिंग डे पर 25 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई आसानी से कर लेगी। फिल्‍म स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है, ऐसे में फर्स्‍ट वीकेंड के बाद मंगलवार को 15 अगस्‍त की छुट्टी का भी फिल्‍म को बंपर फायदा मिलने वाला है।

1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध पर बनी है फिल्‍म

Gadar 2 Plot and Story: 'गदर 2' की कहानी भारत पाकिस्‍तान के 1971 के युद्ध के प्‍लॉट पर आधारित है। 22 साल पहले हमने तारा सिंह (सनी देओल) को अपने प्‍यार सकीना (अमीषा पटेल) के लिए पाकिस्‍तान में जाकर धमाल मचाते हुए देखा था। इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत (उत्‍कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए पाकिस्‍तान जाने वाला है। फिल्‍म के ट्रेलर में मेकर्स ने पिछली फिल्‍म का हर वो मसाला दिखाया है, जो दर्शकों को नॉस्‍टेल्‍ज‍िया से भर देता है। साल 2023 में 'पठान' और 'द केरल स्‍टोरी' के बाद एक सुपरहिट के लिए तरस रही बॉक्‍स ऑफिस को 'गदर 2' से ढेर सारी उम्‍मीदें हैं।

100 करोड़ है 'गदर 2' का बजट

Gadar 2 Budget, Screen Count, Runtime: 'गदर 2' का रनटाइम 170 मिनट है और यह देशभर में 2300 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। फिल्‍म का बजट 90 करोड़ रुपये है, जबकि इसके प्रमोशन पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यानी फिल्‍म का कुल बजट 100 करोड़ रुपये है। हर किसी को इंतजार 11 अगस्‍त का है, जब सिनेमाघरों में 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' की टक्‍कर होगी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस रेस में 'गदर 2' बाजी मारेगी। लेकिन जिस तरह से अक्षय कुमार की फिल्‍म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में परेशानी हुई है, निश्‍चय है कि इससे फिल्‍म को फायदा ही मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
 24 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं…
 24 June 2026
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
 24 June 2026
सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्‍म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्‍गज एक्‍टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्‍ट लुक टाइटल पोस्‍टर…
 23 June 2026
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके…
 23 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…
Advt.