पीरियड्स में छुट्टी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, केंद्र को बताएं

Updated on 25-02-2023 10:16 PM
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि तमाम राज्यों को निर्देश दिया जाए कि वह महिला स्टूडेंट्स और वर्किंग महिलाओं को पीरियड्स (माहवारी) के दौरान छुट्टी दें। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह मामला सरकार के नीति के तहत आता है। ऐसे में याचिकाकर्ता महिला और बाल विकास मंत्रालय के सामने रिप्रजेंटेशन दे सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और हम इसे डील नहीं करेंगे। चूंकि यह मामला नीतिगत है ऐसे में यह उचित होगा कि याचिकाकर्ता इस मामले में केंद्र सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय को अप्रोच करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो मुद्दा उठाया है वह अहम है लेकिन चूंकि यह मामला नीतिगत है ऐसे में हम इस मामले को नहीं देख सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा गया था कि महिलाओं को महावारी के समय छुट्टी दिया जाए। शीर्ष अदालत में एडवोकेट शैलेंद्र मणी त्रिपाठी की ओर से याचिका दायर की गई थी और कहा गया था कि महिला स्टूडेंट्स और कामकाजी महिलाओं को महावारी के वक्त छुट्टी दिया जाना चाहिए। याचिका में यह भी कहा गया था कि कई राज्य भी महावारी छुट्टी देती है। याचिकाकर्ता ने कहा था कि महिलाओं को इससे वंचित करना उनके समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है। महिलाएं भारत की नागरिक हैं और उन्हें समान अधिकार मिले हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.