सूरजपुर जिला न्यायालय में गूंजा योग का संकल्प, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने एक साथ किया योगाभ्यास

Updated on 22-06-2026 01:12 PM

सूरजपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिला न्यायालय परिसर में सकारात्मकता एवं एकजुटता से परिपूर्ण वातावरण में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनीता वार्नर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायपालिका से जुड़े सभी वर्गों ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर एक साथ योग किया।

कार्यक्रम में प्रमुख योग शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पाठक एवं सह-योग शिक्षक कुमारी नेहा सोनी ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का जीवंत प्रदर्शन कराया। उन्होंने सरल एवं ज्ञानवर्धक तरीके से बताया कि किस आसन से शरीर को क्या विशिष्ट लाभ मिलते हैं तथा विभिन्न आयु वर्ग एवं शारीरिक क्षमता वाले लोगों को कौन-से आसन करने चाहिए और किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है, क्योंकि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एक अचूक माध्यम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल टोपनो ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" पर प्रकाश डाला और कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को दीर्घ, स्वास्थ्य एवं रोग मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है।

इस गरिमामय आयोजन में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायाधीशगण, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालय के समस्त न्यायिक कर्मचारियों ने एक साथ योगाभ्यास किया। अत्यधिक मानसिक श्रम एवं तनाव वाले कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह आयोजन शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ मानसिक शांति एवं आपसी सौहार्द को बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.