ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण, लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर सीएमएचओ ने की कार्रवाई

Updated on 02-03-2024 12:15 PM

भोपाल। भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य संस्थाओं का सीएमएचओ के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने कार्रवाई की। सीएमएचओ ने निरीक्षण के लिए शुक्रवार को दल गठित किया था। दल ने जिले के बैरसिया विकास खंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीराबाद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमर्रा का निरीक्षण किया गया।

यहां मिलीं गड़बड़ियां

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीराबाद के चिकित्सा अधिकारी, नेत्र सहायक एवं सुपरवाइजर समय पर संस्था में नहीं मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा में चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन ,एएनएम ,डाटा एंट्री आपरेटर एमपीडब्ल्यू एवं वार्ड बाय भी देरी से पहुंचे। सीएमएचओ द्वारा इन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्य के प्रति उदासीनता के लिए नोटिस एवं एक हफ्ते का वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमर्रा में पूरा स्टाफ उपस्थित मिला।

मरीजों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डा. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि विभाग द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं का समय सुबह नौ बजे से निर्धारित किया गया है। संस्थाओं के समय पर न खुलने एवं स्टाफ की अनुपस्थिति से मरीजों को इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्टाफ के न मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं और बीमारियों के उपचार के लिए सिविल अस्पताल एवं जिला अस्पताल जाना पड़ता है। संस्थाओं के समय पर न खुलने से इन संस्थाओं में उपचार के साथ-साथ आयोजित की जाने वाली वैलनेस गतिविधियां भी सुचारू रूप से आयोजित नहीं हो पाती हैं। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कुछ स्वास्थ्य संस्थाओं में कर्मचारी विलंब से आते हैं, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कर्तव्यों के प्रति लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन कटौती सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मरीजों को इलाज में परेशानी ना हो, इसलिए इन संस्थानों में स्टाफ की समय पर उपस्थिति के लिए निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर की जाती रहेगी।

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला नोटिस

चिकित्सा अधिकारी -डा अंकित श्रीवास्तव , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीराबाद

चिकित्सा अधिकारी -डा मेघ सक्सेना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

आयुष चिकित्सा अधिकारी -डा नीतू राजोरिया ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

फार्मासिस्ट- अनुप्रिया जैन ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

फार्मासिस्ट- हरिशंकर प्रजापति ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

लैब टेक्नीशियन- योगिता अमृत्ते ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

एएनएम- प्रभा टेकाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

नेत्र सहायक- बीके श्रीवास्तव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

सुपरवाइजर- रामनाथ पारस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

एमपीडब्लू- सर्वेश चंद्र यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

एमपीडब्लू- अशोक कुमार अहिरवार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

डाटाएंट्री आपरेटर- राजेश कुमार धाकड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

वार्ड बाय- सचिन भुसाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनगा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.