सूर्या नमस्कार... अरब सागर में तूफान आया, आखिरी गेंद पर छक्के से शतक लाया

Updated on 13-05-2023 08:29 PM
मुंबई: दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 की पहली सेंचुरी ठोक दी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार रात मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने 49 गेंद में 103 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए। सूर्यकुमार ने मैच की आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ के खिलाफ छक्का जड़कर आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में मैदान के चारों ओर 11 चौके और छह छक्के जड़े।
आखिरी तीन ओवर में ठोके 50 रन
    ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बल्लेबाज ने इस दौरान दो अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने विष्णु विनोद (20 गेंद में 30 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 62 रन की साझेदारी करने के बाद छठे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंद में 54 रन की अटूट साझेदारी की। इसमें ग्रीन का योगदान तीन गेंद महज तीन रन का था। सूर्यकुमार ने इसके आद आखिरी तीन ओवर में 15 गेंदों का सामना किया और इन 15 गेंदों में 50 रन जोड़ डाले। उन्होंने 18वें ओवर में मोहित के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का लगाने के बाद 19वें ओवर में शमी के खिलाफ छक्का और दो चौके जड़े। आखिरी ओवर में दो छक्के के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया।
    सीजन की तीसरी सेंचुरी
    • वेेंकटेश अय्यर-104 रन vs मुंबई इंडियंस
    • यशस्वी जायसवाल- 124 रन vs मुंबई इंडियंस
    • सूर्यकुमार यादव- 103* vs गुजरात टाइटंस
    • रोहित-ईशान ने दिलाई थी जोरदार शुरुआत
      इसी ओवर में सूर्यकुमार ने अपनी पारी का पहला छक्का लगाया। राशिद और नूर के खिलाफ संभल कर बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार ने 15वें ओवर में जोसेफ के खिलाफ फिर से चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों के आंकड़े को 150 के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन (20 गेंद में 31 रन), रोहित शर्मा (18 गेंद में 29 रन) और विष्णु विनोद ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया। गुजरात के लिए राशिद खान ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए। एक सफलता मोहित शर्मा (चार ओवर में 43 रन) को मिली। मोहम्मद शमी (चार ओवर में 53) और अल्जारी जोसेफ (चार ओवर में 52 रन) ने बिना किसी सफलता के रन लुटाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.