सूर्यकुमार यादव की छक्कों की बारिश, एशिया कप में भारत के लिए रचा इतिहास

Updated on 01-09-2022 07:05 PM
टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने बुधवार 31 अगस्त को जमकर आग उगली। सूर्यकुमार यादव ने एक ही ओवर में चार छक्के भी जड़े। उन्हीं की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने विशाल स्कोर बनाया, जिसकी वजह से टीम को जीत मिली और टीम इंडिया एशिया कप 2022 के सुपर 4 में पहुंच गई। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वे संयुक्त रूप से इस मामले में पहले स्थान पर भी हैं, क्योंकि उनसे पहले अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 छक्के जड़े थे। इस तरह सूर्यकुमार यादव उनके साथ इस रिकॉर्ड को साझा किए हुए हैं। 

सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को टी 20 एशिया कप मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज के तौर पर एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 6 चौके और छह छक्के लगाए। पुरुषों के टी 20 एशिया कप मैच में किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने तीन से अधिक छक्के नहीं लगाए हैं। सूर्यकुमार ने इस मैच में 26 गेंदों में 68 रन बनाएइतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव एशिया कप के एक टी20 मैच में सबस अधिक बाउंड्री लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में कुल 12 चौके-छक्के जड़े और वे इस लिस्ट में अब सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। सब्बीर रहमान ने 2016 के एशिया कप में  13 चौके-छक्के एक मैच में जड़े थे। 11 चौके-छक्के तिलकरत्ने दिलशान ने जड़े हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 10 बाउंड्री 2016 के एशिया कप के एक मैच में जड़ी थीं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…
 11 March 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले…
 11 March 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल…
 11 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच जब दुबे-दुबे के नारे गूंज रहे थे, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम इंडिया का यह एक्शन हीरो एक…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के असली महानायक संजू सैमसन ने विश्व विजेता बनने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचकर परिवार के साथ एक बेहद भावुक मुलाकात की। मैदान पर…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
Advt.