सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने Rhea Chakraborty को कहा- वेश्‍या? 'रोडीज' प्रोमो के बाद ट्वीट वायरल

Updated on 11-04-2023 10:37 PM
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में भी तूफान आया हुआ है। रिया ने कभी एमटीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, वहीं अब वह 'रोडीज सीजन-19' में जज बनकर एक बार फिर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। शो में रिया चक्रवर्ती की एंट्री का प्रोमो जारी हो चुका है, लेकिन इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने एक ट्वीट किया है। उन्‍होंने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन जिस तरह की बात कही गई है, लोगों को लग रहा है कि यह रिया चक्रवर्ती के लिए ही है। प्रियंका सिंह का यह ट्वीट बड़ा ही आशोभनीय और मर्यादाओं की सीमा को लांघने वाला है, क्‍योंकि उन्‍होंने इसमें 'वेश्‍या' शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है।


Priyanka Singh के इस ट्वीट को Rhea Chakraborty से क्‍यों जोड़ा जा रहा है, उसके पीछे उनकी भाषा है। असल में 'Roadies 19' के प्रोमो में रिया चक्रवर्ती कहती हैं, 'आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी?' अब इसके फौरन बाद प्रियंका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिंदी में लिखा, 'तुम क्‍यूं डरोगी? तुम तो वेश्‍या थी, हो और रहोगी! प्रश्‍न ये है कि तुम्‍हारे उपभोक्‍ता कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्‍मत दे सकता है।'

बहन ने कहा- जांच में हो रही देरी के लिए कौन जिम्‍मेदार है?

प्रियंका सिंह ने इस ट्वीट के अंत में अंग्रेजी में लिखा है, 'Sushant Singh Rajput केस में हो रही देरी के लिए कौन जिम्‍मेदार है, यह स्‍पष्‍ट है।' प्रियंका सिंह के इस ट्वीट पर सुशांत के फैंस लगातार कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो किसी महिला के लिए इस तरह की भाषा को गलत ठहरा रहे हैं।

'रोडीज-19' में गैंग लीडर बनी हैं रिया चक्रवर्ती

एमटीवी ने रिया चक्रवर्ती को 'रोडीज-19' में नए गैंग लीडर के रूप में पेश किया है। प्रोमो जारी करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया, 'संभल के रहना है या डर के?' वीडियो में रिया चक्रवर्ती कहती हैं, 'आपको क्या लगा, मैं वापस नहीं आऊंगी। डर जाऊंगी! डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं ऑडिशन पे।'

सुशांत की मौत, सीबीआई की जांच और रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अभी भी सीबीआई के पास जांच के अधीन है। करीब तीन साल पहले 14 जून, 2020 को सुशांत का शव उनके मुंबई स्‍थ‍ित घर से बेडरूम से बरामद हुआ था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) तक सब अलग-अलग ऐंगल से जांच कर रही है। इस केस में ड्रग्‍स चैट्स के खुलासे के बाद एनसीबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को ग‍िरफ्तार किया था। रिया और शौविक दोनों अभी जमानत पर रिहा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.