’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी को मिला राशन कार्ड, दूर हुई खाद्य सुरक्षा की चिंता

Updated on 31-05-2026 01:40 PM

अम्बिकापुर। जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी में देखने को मिली है। प्रदेश में चल रहा 'सुशासन तिहार' सिर्फ एक प्रशासनिक शिविर नहीं, बल्कि माताओं और उनके नौनिहालों के लिए ’खाद्य सुरक्षा’ की गारंटी बनकर उभर रहा है।

ग्राम बेलदगी की निवासी सीतारानी लंबे समय से राशन कार्ड न होने के कारण चिंतित थीं। परिवार में तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और राशन कार्ड के अभाव में उन्हें भरण-पोषण तथा राशन जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, सरकार का  'सुशासन तिहार'  उनके परिवार के लिए संजीवनी बनकर आया। गाँव में जब सुशासन तिहार के तहत शिविर लगा, तो सीतारानी ने अपनी मांग को आवेदन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखी। प्रशासन द्वारा पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की और बिना किसी विलंब के उनका नया राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

हितग्राही ने व्यक्त की खुशी, शासन का जताया आभार : 

बरसों की समस्या का पल भर में समाधान होने पर सीतारानी के चेहरे पर संतोष और खुशी की लहर थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मेरा राशन कार्ड नहीं बना था, जिसके कारण हमें खाने-पीने में बहुत दिक्कत हो रही थी। मेरे तीन बच्चे हैं, उनकी चिंता हमेशा सताती थी। लेकिन सरकार द्वारा चलाए गए ’सुशासन तिहार’ के दौरान मेरा राशन कार्ड बन गया है। अब मेरे परिवार को राशन मिलेगा और मुझे कोई परेशानी नहीं है। इस मदद के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप ’सुशासन तिहार’ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। समाधान शिविर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होने से अब सीतारानी का परिवार एक सम्मानजनक और चिंतामुक्त जीवन व्यतीत कर सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.