हार्ट अटैक के बाद फिर करीब आए सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल? एक्स बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल

Updated on 05-04-2023 09:53 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों खुद की सेहत पर ध्यान दे रही हैं और रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि फरवरी महीने में उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इस मुश्किल समय में एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल उनके साथ हर कदम पर नजर आए। अब वो शूटिंग के लिए भी एक्ट्रेस का हौंसला बढ़ा रहे हैं। दोनों के वर्कआउट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सुष्मिता भी सोशल मीडिया पर रोहमन पर खूब प्यार लुटा रही हैं।

सुष्मिता ने रोहमन पर लुटाया प्यार

Sushmita Sen ने वीडियो शेयर करते हुए कॉमेंट किया है, 'इच्छा की एकमात्र रास्ता है। #36days। अब और ट्रेनिंग की परमिशन दी गई है। मैं जल्द ही आर्या की शूटिंग के लिए जयपुर निकल रही हूं और यहां मेरे प्यारे जो मेरा साथ दे रहे हैं और जोन में वापस आने में मेरी मदद कर रहे हैं। अलीशा, शोना और रोहमन शॉल को Kisses। आई लव यू। #duggadugga'

'दोनों को शादी कर लेनी चाहिए'

सुष्मिता और Rohman Shawl का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। रोहमन ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता संग वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, 'थैंक्यू टीचर।' दोनों को साथ देखने के बाद फैंस बहुत खुश हैं। कुछ कह रहे हैं कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। कई कॉमेंट कर रहे हैं कि वे रिलेशनशिप में वापस आ गए हैं।

सुष्मिता को फरवरी में आया था हार्ट अटैक

फरवरी महीने में 47 साल की सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। सुष्मिता ने फैंस को बताया कि मेन आर्टरी में 95 पर्सेंट ब्लॉकेज डायग्नोस हुआ था। उसके बाद ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। लाइव सेशन में उन्होंने यंग जेनरेशन से रिक्वेस्ट की थी कि वो समय-समय पर अपने हार्ट और हेल्थ से संबंधित चेकअप कराते रहें, ये जरूरी है।

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी सुष्मिता

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन को ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी शिंदे की बायोपिक 'ताली' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास राम माधवानी की वेब सीरीज 'आर्या 3' भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.