बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पोता हिरासत में:मारपीट की बात कबूली, कहा- बार-बार घर छोड़कर भागती थी इसलिए आता था गुस्सा

Updated on 16-07-2025 12:17 PM

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में 90 वर्षीय वृद्धा इतवारी बाई की लाश मिली थी। मामले में पुलिस ने महिला के पोते कार्तिक को हिरासत में लिया है। एसीपी गोविंदपुरा अदिति बी सक्सेना ने बताया कि कार्तिक इस मामले में संदिग्ध है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार कार्तिक ने पूछताछ में कबूला है कि रविवार दोपहर करीब 11 बजे उसका अपनी दादी से झगड़ा हुआ था और उसने उनके साथ मारपीट की थी।

मारपीट के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव भी किया था। कार्तिक ने यह भी बताया कि उसकी दादी अक्सर घर से भागने की कोशिश करती थी, जिससे वह परेशान था और इसी वजह से उसने गुस्से में आकर उनके साथ हाथापाई की।

निर्वस्त्र अवस्था में मिला था महिला का शव

घटना के बाद जब रविवार शाम परिजन वृद्धा से मिलने पहुंचे तो वह कमरे में निर्वस्त्र और संदेहास्पद अवस्था में मृत पड़ी मिली। महिला के चेहरे, शरीर और हाथ पर गंभीर चोट और जलने के निशान थे। शव की स्थिति देखकर पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में करवाया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। एसीपी सक्सेना के मुताबिक, फिलहाल सभी एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं आस-पड़ोस के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि मारपीट के बाद वृद्धा की स्थिति कैसी थी और क्या उसके बाद कोई और घटनाक्रम घटा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.